विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भटका हुआ लड़का कंकाली मंदिर से पुन: गायब

By Edited By:
Published: Mon, 26 May 2014 07:43 PM (IST)

News Article Hero Image

संसू कुदरा (कैमूर): थाना क्षेत्र अंर्तगत कुदरा बाजार में करीब 15 दिन पूर्व एक सात वर्षीय लड़का भटकते हुए पाया गया था। लड़का केवल अपना नाम प्रिंस बता रहा था। स्थानीय लोगों ने उसे कंकाली मंदिर परिसर में रखा था। विगत 17 मई को उक्त लड़का पुन: गायब हो गया। उसके अगले दिन खोजते हुए उसके मां बाप कुदरा पहुंचे तब तक एक दिन पूर्व ही बच्चा भाग गया था। उक्त लड़का मुगलसराय के न्यू महाल निवासी रामू केशरी का पुत्र बताया जाता है। सोमवार को पुन: उनके परिजन पता लगाने के लिए कुदरा पहुंचे हैं। उसके मां का रो रो कर बुरा हाल है।