विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विकास में सड़क व पुल का महत्वपूर्ण योगदान : छेदी

By Edited By:
Published: Tue, 11 Jun 2013 06:50 PM (IST)Updated: Tue, 11 Jun 2013 06:51 PM (IST)

News Article Hero Image

निसं मोहनियां (कैमूर)

विकास के लिए सड़क और पुल आवश्यक है। पुल दोनों तरफ की जनता को दिलों को भी जोड़ता है। जनता की सेवा ही जनप्रतिनिधि का कर्तव्य होता है। यह बातें मोहनियां के विधायक पूर्व भवन निर्माण मंत्री छेदी पासवान ने मंगलवार को कुदरा प्रखंड के डिहरा गांव के समीप कुदरा नदी में बने पुल का उद्घाटन करने के बाद अपने संबोधन में कही। बिहार राज्य पुल निर्माण निगम द्वारा 5.22 करोड़ रुपये की लागत से 172 मीटर लंबे इस पुल का निर्माण किया गया है। जिसे विधायक ने जनता को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र के जनता की चिर प्रतीक्षित मांग थी। इस पुल से करगहर क्षेत्र के किसानों को भी काफी लाभ मिलेगा। वहां के किसान कुदरा बाजार में अपनी उपज के अनाज को बेच सकते है। विधायक ने कहा कि क्षेत्र की जनता के हर सुख दुख में वे शामिल है। जनता का आशीर्वाद और विश्वास उनकी पूंजी है। विधायक छेदी पासवान ने कहा कि सरकार सड़क और पुल का निर्माण कराती है। इसके रख रखाव की नैतिक जिम्मेदारी जनता की ही होती है। हर व्यक्ति में राष्ट्रीय सोच का होना जरूरी है। तभी विकास संभव है। इस मौके पर पुल निर्माण निगम के पदाधिकारी, राजनीतिक कार्यकर्ता एवं दोनों जिला के काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर