विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मकर संक्रांति मेला में कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित

By Edited By:
Published: Wed, 15 Jan 2014 06:26 PM (IST)Updated: Wed, 15 Jan 2014 06:27 PM (IST)

News Article Hero Image

संवाद सूत्र, बरहट (जमुई): सर्द पछुआ हवा न्यूनतम तापमान 11 डिग्री, इसके बीच दंगल मकर संक्रांति के मेले में रोमांच पैदा कर रहा था। अपने-अपने पहलवानों में जोश भरने की हुंकार मलयपुर स्थित पत्‍‌नेश्वर मंदिर में गरमाहट पैदा कर रही थी। ग्रामीण स्तर पर आयोजित इस कुश्ती में अंतर जिला के पहलवान भाग लेते हैं। इस बार किउल नदी के बालू पर कुश्ती प्रतियोगिता में देवाचक, खैरमा, खेसर, उझंडी तथा मननपुर के पहलवान जुटे थे। जिसमें खैरमा व खेसर के तीन-तीन पहलवान तथा देवाचक, मननपुर व उझंडी के एक-एक पहलवान विजयी घोषित हुए। इससे पूर्व आयोजित मेले में सजी दुकानें महिलाओं से पटी थी। महिलाएं सुबह-सुबह बाबा भोले की पूजा-अर्चना करने के बाद जरूरी सामानों की खरीदारी में व्यस्त थी तो कुछ लजीज व्यंजनों का स्वाद लेने में मग्न थी। बताते चलें कि हर वर्ष मकर संक्रांति पर पत्‍‌नेश्वर नाथ मंदिर में भव्य मेले का आयोजन होता है। पूर्व में यहां पशु मेला भी लगता था। मगर आज कुश्ती प्रतियोगिता सभी के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस अवसर पर सैकड़ों लोग दूर-दराज से कुश्ती देखने जुटते हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।