यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
किसानों का कर्ज माफ करें सरकार
भाजपा के वरिष्ठ नेता तिलेश्वर कौशिक ने राज्य सरकार से उत्तर प्रदेश तथा महाराष्ट्र के तर्ज पर छोटे व मंझौले किसानों का कृषि ऋण माफ करने की मांग की है।

जहानाबाद। भाजपा के वरिष्ठ नेता तिलेश्वर कौशिक ने राज्य सरकार से उत्तर प्रदेश तथा महाराष्ट्र के तर्ज पर छोटे व मंझौले किसानों का कृषि ऋण माफ करने की मांग की है।
भाजपा नेता श्री कौशिक ने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ जोगी तथा फडणवीस को कृषि ऋण माफ करने पर बधाई भी दी है। उन्होंने कहा कि बिहार जैसा पिछड़ा राज्य जो हमेशा बाढ़ तथा सुखाड़ का दंश झेलता रहता है। ऐसे में छोटै व मंझौले किसानों को कृषि ऋण माफ होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं होगा तो किसान बाध्य होकर सड़क पर उतर जाएंगे।