विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटे 277 मामले

By Edited By:
Published: Sat, 09 Apr 2016 09:59 PM (IST)

जहानाबाद। स्थानीय व्यवहार न्यायालय में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 277 मा

News Article Hero Image

जहानाबाद। स्थानीय व्यवहार न्यायालय में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 277 मामले का निपटारा किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में मामले के निपटारे को लेकर दो न्यायपीठ का गठन किया गया था। प्रथम न्यायपीठ में सबजज प्रथम हरि प्रसाद,अधिवक्ता बुंदेल प्रसाद यादवेंदू,आलोक कुमार शामिल थे। जबकि द्वितीय पीठ में मुंसिफ बृजेशमणि त्रिपाठी एवं अधिवक्ता योगेन्द्र प्रसाद सिंह, रविशंकर शामिल थे। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह सत्र न्यायाधीश चंद्र प्रकाश सिंह ने राष्ट्रीय लोक अदालत में गठित पीठों का निरीक्षण किया एवं अधिक से अधिक मामलों के निपटारे हेतु पीठासीन पदाधिकारी को निर्देश भी दिया। प्राधिकार के सचिव हरि प्रसाद ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में सिविल, राजस्व,पारिवारिक विवाद एवं श्रम कानून से संबंधित मामलों का निपटारा किया जाना था। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर सिविल के एक, पारिवारिक विवाद से संबंधित दो तथा राजस्व से संबंधित 274 मामलों का निपटारा किया गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।