विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिहार में कैदी की दबंगई, गुटखा खाने से रोका तो कहा- गोली मार दूंगा

By Amit AlokEdited By:
Published: Sun, 05 Mar 2017 08:37 AM (IST)Updated: Sun, 05 Mar 2017 10:57 PM (IST)

बिहार के गाेपालगंज में एक कैदी की दबंगई सामने आई है। पेशी में कोर्ट लाए जाने के दौरान गुटखा खाने ...और पढ़ें

बिहार में कैदी की दबंगई, गुटखा खाने से रोका तो कहा- गोली मार दूंगा
बिहार में कैदी की दबंगई, गुटखा खाने से रोका तो कहा- गोली मार दूंगा

गोपालगंज [जेएनएन]। एक आपराधिक मामले में पेशी के लिए लाए गए कैदी ने गुटखा खाने से रोकने पर सदर कोर्ट हाजत में तैनात दारोगा को गोली मारने की धमकी दे डाली। दारोगा जयनारायण सिंह के बयान पर शनिवार को इसकी एफआइआर नगर थाने में दर्ज की गई।

जानकारी के अनुसार चनावे स्थित मंडल कारा से कैदियों को पेशी के लिए सदर कोर्ट हाजत लाया गया था। पेशी के बाद सुरक्षा बल तथा दारोगा जयनारायण सिंह कैदियों को वैन में बिठा रहे थे। इसी बीच कैदी विवेक सिंह गुटखा लेकर वैन में चढऩे लगा। दारोगा जयनारायण यादव ने कैदी को गुटखा ले जाने से रोका। इसपर विवेक सिंह दारोगा से उलझ गया तथा गाली-गलौज की व धमकी दी। 

यह भी पढ़ें:   कभी सर्कस में बिकने से बचा था यह अभिनेता, अब मिसाइल चोरी में धराया
घटना को लेकर नगर थाने में एफआइआर दर्ज की गई है। दारोगा ने कैदी के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने तथा जेल से निकलने के बाद गोली मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें: अस्पताल के लिए मुसीबत बनी पशुपालन मंत्री की गाय, जानिए मामला