Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बोधगया में विदेशियों ने मनाई होली, 'बलम पिचकारी...' पर मस्त होकर झूमे पर्यटक

    By Amit AlokEdited By:
    Updated: Mon, 13 Mar 2017 11:22 PM (IST)

    होली का त्योहार विदेशियों को भी भाता है। इसे मनाने वे खास तौर पर बोधगया पहुंचते हैं। इस साल भी होली खेलने के लिए विदेशियों का जत्था पहुंचा है। ...और पढ़ें

    Hero Image
    बोधगया में विदेशियों ने मनाई होली, 'बलम पिचकारी...' पर मस्त होकर झूमे पर्यटक

    पटना [जेएनएन]। होली का त्योहार विदेशियों को भी भाता है। इसे मनाने वे खास तौर पर बोधगया पहुंचते हैं। इस साल भी होली खेलने के लिए विदेशियों का जत्था पहुंचा है। उन्हें यहां लाने में स्थानीय एनजीओ की महत्वपूर्ण भूमिका है।
    बोधगया में आम लोगों के साथ विदेशी पर्यटक भी होली के रंग में सराबोर होते रहे। वे कैमरे से फोटो और मोबाइल से सेल्फी लेकर इसकी यादों को संजोते रहे। होली के गीत गाए तथा ढोल-ताशे की धुन पर डांस भी किया। पर्यटक 'बलम पिचकारी जो तूने मुझे मारी...' जैसे गाने पर मस्त होकर झूमते रहे।
    बोधगया में जापान, इंग्लैंड, आस्‍ट्रेलिया, जर्मनी, फ्रांस, थाईलैंड, कम्बोडिया से आए विदेशी पर्यटकों ने खूब होली खेली। उन्होंने इसे ज़िंदगी का अनमोल पल बताया। इसके पहले विदेशियों ने होलिका दहन किया और बुराई पर अच्छाई की जीत की कामना की। उन्‍होंने बोधगया में पूरी दुनिया में शांति के लिए प्रार्थना भी की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें