विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

28 से 3 अगस्त तक नक्सली संगठन मना रहा शहादत दिवस

By JagranEdited By:
Published: Fri, 28 Jul 2017 08:33 PM (IST)

गया। प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने अति नक्सल प्रभावित आधार क्षेत्र इमामगंज एवं लोहिया

28 से 3 अगस्त तक नक्सली संगठन मना रहा शहादत दिवस
28 से 3 अगस्त तक नक्सली संगठन मना रहा शहादत दिवस

गया। प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने अति नक्सल प्रभावित आधार क्षेत्र इमामगंज एवं लोहिया बाजार में गुरुवार की रात पोस्टर चिपका कर व बैनर लगाकर अपनी मौजूदगी का अहसास एक बार फिर कराने में कामयाब रहा। नक्सलियों द्वारा चिपकाए गए पोस्टर व लगाए गए बैनर में 28 जुलाई से 3 अगस्त तक शहादत साप्ताहिक दिवस को जोश-खरोश से मनाने की अपील की गई है। पोस्टर व बैनर के माध्यम से शहीद नक्सली नेताओं के अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प दोहराया है। माओवाद के संस्थापक रहे नेता कामरेड चारू मजूमदार व कामरेड नेता कन्हाई चटर्जी के साथ नक्सलबाड़ी से लेकर आज तक वर्ग संघर्ष में शहीद हुए तमाम साथियों को 'लाल सलाम' करते हुए 'ऑपरेशन ग्रीन हंट' का कड़ा विरोध किया है। ऑपरेशन ग्रीन हंट को ध्वस्त करने के एलान करते हुए गाव-गाव में के.के.सी, आत्मरक्षी दल (एसडीएस) के निर्माण करने की अपील की गई है। पोस्टर के माध्यम से अपने साथियों से गांव गांव में शोक सभा आयोजित कर शहीद साथियों को श्रद्धाजंलि देने की बात भी कही गई है। नक्सलियों द्वारा चिपकाए गए पोस्टर व लगाए गए बैनर को लेकर पुलिस प्रशासन इनपुट लेने में जुट गई है। सूत्रों की माने तो पुलिस प्रशासन उन क्षेत्रों में सघन जांच और तलाशी अभियान में लगे सुरक्षा कर्मियों को अलर्ट कर दिया है। एक सप्ताह तक चलने वाले शहादत दिवस को लेकर इमामगंज व आसपास के प्रभावित इलाकों में दहशत कायम है।

विश्वनाथ-देवव्रत