विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इश्क में बावला हुआ 14 साल का बालक, पढ़ें- क्या हुआ खाैफनाक अंजाम...

By Kajal KumariEdited By:
Published: Wed, 25 Nov 2015 10:59 AM (IST)Updated: Wed, 25 Nov 2015 05:23 PM (IST)

14 साल के बालक को पड़ोस की ही किशोरी से इश्क हो गया। बाली उमर में ही दोनों हसीन जिंदगी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पूर्वी चंपारण। 14 साल के बालक को पड़ोस की ही किशोरी से इश्क हो गया। बाली उमर में ही दोनों हसीन जिंदगी के सपनों में खोने लगे। इसकी भनक किशोरी के पिता को हुई तो उसने खौफनाक कदम उठाया।

बैशाहां गांव से 17 नवंबर की रात मोहन ठाकुर का पुत्र मंतोष कुमार लापता हो गया था। थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। इसी बीच गांव के ही हरेन्द्र सहनी के चापाकल पर खून के छीटे दिखे।

घटना की जानकारी पुलिस को हुई तो मंतोष की कथित प्रेमिका लवली (परिवर्तित नाम) व उसकी सहेली गीता (परिवर्तित नाम) तथा लवली के चाचा को गिरफ्तार कर लिया। लड़कियों को रिमांड होम व छोटेलाल को जेल भेजा जा चुका है।

तीनों से पुलिस ने जब पूछताछ की तो इस बात का खुलासा हुआ कि मामला प्रेम प्रसंग का है। मंतोष की कथित प्रेमिका के पिता ने परिजनों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। शव की बरामदगी के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई में जुटी थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेजा गया है।

एसपी ने बताया-

सभी आरोपितों की पहचान कर ली गई है। एक को जेल भेजा गया है। सभी के खिलाफ स्पीडी ट्रायल कराया जाएगा।

- जितेन्द्र राणा, पुलिस अधीक्षक, मोतिहारी