यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
केंद्र व राज्य सरकार किसान विरोधी
किसान व मजदूरों की समस्याओं को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के केसरिया अंचल के तत्वावधान में प्रदर्शन किया।

मोतिहारी। किसान व मजदूरों की समस्याओं को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के केसरिया अंचल के तत्वावधान में शनिवार को अंचल कार्यालय के समक्ष विशाल प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन करते हुए भाकपा नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार को किसान विरोधी करार दिया। मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कॉ. राजेन्द्र ¨सह ने कहा कि एक ओर जहां मध्य प्रदेश में किसानों पर गोलियां चलाई जा रही है। वहीं दूसरी ओर भारत सरकार के कृषि मंत्री योग करने में मशगूल है। किसान मजदूरों की आवाज को बुलंद करने वाले नेताओं की इतनी पिटाई की जा रही कि वो मर जाएं। अपनी ग्यारह सूत्री मांगों के पक्ष को मजबूत करते हुए महात्मा गांधी चम्पारण सत्याग्रह शताब्दी वर्ष को भूमि संघर्ष के रूप में मनाया जाएगा। कॉ. निजामुद्दीन खां ने कहा कि देश की आजादी में किसान आंदोलन ने व्यापक भागीदारी निभाई थी। आज किसान संकट में है। किसान मजबूर है। सभा के माध्यम से अंचल के सभी भूमिहीनों को वास का पर्चा देने, किसानों का कृषि ऋण पूर्ण माफ करने, वृद्धा और विधवा पेंशन में वृद्धि कर 3000 रुपया प्रति माह करने सहित केसरिया प्रखंड अंतर्गत रेलवे द्वारा अधिग्रहित भूमि की कीमत भुगतान करने की मांग को प्रमुख रूप से उठाया गया। सभा को संबोधित करनेवालों में कॉ. रामवचन तिवारी, चौरसिया ध्रुव प्रसाद, विनोद ¨सह आदि शामिल रहे। वहीं मौके पर गया प्रसाद, तेज कुमार ¨सह, रामबृक्ष सहनी, हरेंद्र पासवान सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे।