Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    35 साल की महिला ने लगाया आरोप, 2 साल का लड़का करता है छेड़खानी, जानिए

    By Kajal KumariEdited By:
    Updated: Sun, 23 Apr 2017 11:05 PM (IST)

    पूर्वी चंपारण में कोर्ट में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जिसमें एक दो साल के बच्चे पर पैंतीस साल की महिला से छेड़खानी का आरोप लगा है।

    35 साल की महिला ने लगाया आरोप, 2 साल का लड़का करता है छेड़खानी, जानिए

    पूर्वी चंपारण [जेएनएन]। एक दो साल के बच्चे पर 35 साल की महिला ने छेड़छाड़, मारपीट और लूटपाट का मुकदमा दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि गत 15 मार्च को यह अनोखा मामला दर्ज किया गया है। बेला बैजू के दलित बच्चे पर पुलिस ने यह मामला दर्ज किया है। पूर्वी चंपारण के मोतिहारी की पताही पुलिस ने एक अजीबोगरीब कारनामा कर दिखाया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानकारी के मुताबिक बेला बैजू गांव निवासी और बच्चे के पिता, राम नारायण बैठा ने इस मामले को लेकर एएसपी विजय कुमार से मामले की जांच कराने की गुहार लगायी है। बैठा ने एएसपी से स्थानीय पुलिस पर भेदभाव किये जाने का आरोप लगाया है।

    यह भी पढ़ें: मैं तेरी दुनिया छोड़ चला ...गाना मोबाइल में बजाया, गले में फंदा डाल पेड़ से लटका

    पताही के बेला बैजू गांव में मार्च महीने में भूमि विवाद को लेकर गांव के कुछ लोगों ने मुखिया सरपंच के साथ मिलकर उसके घर को उजाड़ दिया। साथ ही, उसे मारपीट कर घायल कर दिया। इस मामले में पीड़ित ने मुखिया सरपंच सहित 16 लोगों पर आरोप लगाया और थाने में शिकायत दर्ज करायी है।

    यह भी पढ़ें: मामा-भांजी की अजब प्यार की गजब कहानी, थाने जाकर कर ली शादी

    पीड़ित द्वारा मामला दर्ज कराये जाने के बाद दूसरे पक्ष ने पताही थाने में राम नारायण बैठा के दो वर्षीय पुत्र विकास कुमार सहित अन्य लोगों पर 35 वर्षीय महिला से छेड़खानी करने और जेवरात छीनने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करा दिया गया। राम नारायण बैठा का कहना है कि भला दो साल का बच्चा कैसे लूटपाट कर सकता है।