Move to Jagran APP

फसल काटने को ले ¨हसक झड़प, आठ जख्मी

दरभंगा। सढवाडा गांव मे प्रतिबंधित भूमि पर फसल काटने को लेकर दो पक्षों मे शनिवार को ¨हसक झडप हो गई।

By Edited By: Published: Sun, 03 Apr 2016 12:30 AM (IST)Updated: Sun, 03 Apr 2016 12:30 AM (IST)
फसल काटने को ले ¨हसक झड़प, आठ  जख्मी

दरभंगा। सढवाडा गांव मे प्रतिबंधित भूमि पर फसल काटने को लेकर दो पक्षों मे शनिवार को ¨हसक झडप हो गई। इसमें आठ लोग जख्मी हो गए। इस दौरान सिमरी थाना पुलिस ने घटना में शामिल नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घायलों में एक पक्ष के लालबाबू साह, सूरज साह, विजय ठाकुर, विकास कुमार भगत तथा दूसरे पक्ष के नथ्थो पासवान, मुन्ना पासवान, गुड्डू पासवान, अशोक पासवान को गंभीर स्थिति मे स्वास्थ केन्द्र ¨सहवाडा में भर्ती कराया है। पहली प्राथमिकी नथ्थो पासवान ने 31/16 दर्ज कराई है, जिसमें विनोद भगत, रामबहादुर भगत, सूरज साह, विजय ठाकुर, गुलाब साह, लाल बाबू साह, सुबोध साह, राम वृक्ष भगत, शंकर भगत, शिवजी भगत, मोचन भगत सहित 12 लोगों को नामजद किया है। वहीं सूरज साह के आवेदन पर कांड संख्या 33/16 के तहत दर्ज प्राथमिकी में फेकू पासवान, मुन्ना पासवान, गुड्डू पासवान, मक्खन पासवान सहित 13 लोगों को आरोपी बनाया गया है। थानाध्यक्ष राजन कुमार ने बताया कि उक्त भूमि पर थाना स्तर से धारा 144 व 107 की कार्रवाई कर दोनों पक्षों को विवादित स्थल पर जाने से प्रतिबंधित किया गया था। इस दौरान जिला राजद महासचिव विनोद भगत सहित नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.