विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पढ़ें- भाजपा सांसद कीर्ति आजाद ने क्यों कहा, नेपाल लौटा दे 15 जिले

By Pradeep Kumar TiwariEdited By:
Published: Tue, 24 Nov 2015 01:13 PM (IST)Updated: Tue, 24 Nov 2015 09:25 PM (IST)

भाजपा सांसद और पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद ने दरभंगा में एक कार्यक्रम में नेपाल के खिलाफ बयान देकर तल्खी बढ़ा दी है। भाजपा सांसद ने कहा कि नेपाल अपने 15 जिले भारत को वापस लौटा दे। अंग्रेजों ने हिंदुस्तान का हिस्सा रहे इन जिलों को नेपाल को दे दिया था।

News Article Hero Image

दरभंगा। भाजपा सांसद और पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद ने दरभंगा में आयोजित एक कार्यक्रम में नेपाल के खिलाफ बयान देकर तल्खी बढ़ा दी है। भाजपा सांसद ने कहा कि नेपाल अपने 15 जिले भारत को वापस लौटा दे। अंग्रेजों ने हिंदुस्तान का हिस्सा रहे इन जिलों को नेपाल को दे दिया था।

भाजपा सांसद ने कहा कि मधेश के तहत 15 जिलों को उस वक्त अंग्रेजोंं ने नेपाल को दे दिया था। ये सभी हिंदुस्तान का हिस्सा थे। किसी ने न तो उस वक्त इसके लिए आवाज उठाई और न ही आज तक इन जिलों को वापस लेने की पहल की गई।

कीर्ति आजाद ने कहा कि वे अब इसके लिए लड़ाई लड़ेंगे। 15 जिलों को वापस पाने के लिए संसद में भी आवाज उठाएंगे। मांग करेंगे कि नेपाल से उक्त जिलों को वापस लिया जाए और नेपाल इसके लिए तैयार न हो तो उससे छीन लिया जाना चाहिए। कीर्ति आजाद नेपाल में मधेसियों की मांग पूरी न किए जाने के विरोध में उक्त बातें कहीं।

विदित हो कि नेपाल 97 दिनों से मधेसी आंदोलन की आग में जल रहा है। सोमवार को भी महेंद्र राजमार्ग पर परिचालन ठप रहा। आंदोलनकारियों ने कोलाडी की अस्थाई पुलिस चौकी में आग लगा दी। सर्लाही जिले के सिरसिया कबिलासी में डीजल लदी भारतीय मारुति वैन जला दी गई। साथ ही चालक को भी पीटा गया।

नवलपरासी जिले के रतनगंज में दो भारतीय बाइक जला दी गई। गोपीगंज में भी आगजनी हुई। परवानीपुर के पास भी दोपहिया वाहनों में आग लगा दी गई तथा वाहन चालक को घायल कर दिया गया। मटिहानी बॉर्डर पर पेट्रोल सहित अन्य सामान को तस्करों से छीनकर नष्ट कर दिया गया। 125 बोरे भारतीय सीमेंट को भी जब्त कर लिया गया।

रविवार को हुई सप्तरी पुलिस फायरिंग में मरने वालों की संख्या अब पांच हो गई। सोमवार को कोसी नदी के पास दो और शव मिले। इसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। दोनों की पहचान नहीं हो सकी थी। घटना के बाद सप्तरी में अनिश्चितकालीन कफ्र्यू लगा दिया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।