विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

समग्र विकास के लिए दें वोट: अशोक

By Edited By:
Published: Tue, 03 Nov 2015 11:52 PM (IST)

दरभंगा। केवटी विधानसभा क्षेत्र के एनडीए उम्मीदवार सह निवर्तमान विधायक डॉ. अशोक कुमार यादव ने चुनाव प

News Article Hero Image

दरभंगा। केवटी विधानसभा क्षेत्र के एनडीए उम्मीदवार सह निवर्तमान विधायक डॉ. अशोक कुमार यादव ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मंगलवार को क्षेत्र में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने मतदाताओं से समग्र विकास के लिए वोट देने की अपील की। उन्होंने नयागांव, रजौडा, कमलपुर, रजौडा रहीटोल, समैला, समेत एक दर्जन से अधिक गांवों में मतदाताओं से मिलकर अपने 10 वर्षों के कार्यकाल में किए गए कार्यों की जानकारी देते हुए जातपात से उपर उठकर बिहार के मान सम्मान के लिए वोट देने की अपील की। उन्होंने नीतीश व लालू प्रसाद पर एक साथ हमला बोलते हुए कहा कि इन दोनों के 25 वर्षों के शासन काल में किए गए काम सबके सामने है। पूरे बिहार में एनडीए की लहर है। जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र चौपाल, भाजपा सहयोग मंच के जिलाध्यक्ष सचिन कुमार जैन, मंडल अध्यक्ष श्रवण कुमार मिश्र, लोजपा अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता, रालोसपा अध्यक्ष रमन कुमार मिश्र, बाबू साहेब झा, योगेन्द्र यादव विन्देश्वर राम, करुणानन्द मिश्र, ललित यादव समेत कई कार्यकर्ता उनके साथ थे।