विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नेताओं के आगमन से जोड़ पकड़ा चुनाव प्रचार अभियान

By Edited By:
Published: Tue, 27 Oct 2015 01:13 AM (IST)

दरभंगा । जिले में 5 नवंबर को होने वाले मतदान को लेकर विभिन्न दलों के राष्ट्रीय व राज्यस्तर के नेताओं

News Article Hero Image

दरभंगा । जिले में 5 नवंबर को होने वाले मतदान को लेकर विभिन्न दलों के राष्ट्रीय व राज्यस्तर के नेताओं का आगमन शुरू हो गया है। भाजपा इसमें सबसे आगे दिख रही है। जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव इस जिले में एक बार चुनावी दस्तक दे चुके हैं। भाजपा नेता व केंद्रीय संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद दरभंगा व मधुबनी जिले में भाजपा सहित राजग के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित कराने के लिए दरभंगा में डेरा डाल चुके हैं। वे प्रचार अभियान को नया आयाम देने में जुट गए हैं। जगह- जगह जाकर वोटरों व कार्यकर्ताओं को भी संबोधित कर रहे हैं। जिले के बुद्धिजीवियों का चुनावी मिजाज टटोलने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मंगलवार को यहां आ रहे हैं। इसके अलावा आगामी 2 नवंबर को स्थानीय राज मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आम सभा को ऐतिहासिक बनाने का मंत्र भी वे नेताओं व कार्यकर्ताओं को देंगे। माकपा की पोलित ब्यूरो सदस्य वृंदा करात व पूर्व सचिव प्रकाश करात 30 अक्टूबर को अपने कैडरों में जोश डालने आ रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चुनावी दौरे का अभी तक कार्यक्रम निर्धारित नहीं हुआ है। जदयू जिलाध्यक्ष सुनील भारती ने कहा कि अभी तक उनके कार्यक्रम की सूचना नहीं है। संभवत: 30 अक्टूबर से मुख्यमंत्री सहित अन्य नेताओं के कार्यक्रम तय होंगे।