विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रखंड पर जमा होंगे नए राशन कार्ड के आवेदन

By JagranEdited By:
Published: Sun, 09 Apr 2017 03:04 AM (IST)

राशन कार्ड के आवेदकों के लिए एक खुशखबरी है कि अब प्रखंड मुख्यालय पर ही उन्हे आवेदन जमा करने होंगे।

प्रखंड पर जमा होंगे नए राशन कार्ड के आवेदन
प्रखंड पर जमा होंगे नए राशन कार्ड के आवेदन

बक्सर : राशन कार्ड के आवेदकों के लिए एक खुशखबरी है कि अब प्रखंड मुख्यालय पर ही उन्हें अपने आवेदन जमा कराने होंगे। जबकि पहले अनुमंडल क्षेत्र के सभी आवेदकों को अनुमंडल कार्यालय पर ही अपने आवेदन जमा कराने थे।

इस आशय की जानकारी देते हुए शनिवार को सदर एसडीओ गौतम कुमार ने बताया कि आवेदकों को हो रही असुविधाओं को देखते हुए राज्य मुख्यालय द्वारा अब अलग से सॉफ्टवेयर तैयार किया जा रहा है। अगामी 15 अप्रैल तक सॉफ्टवेयर आ जाने की संभावना है। उसके बाद आवेदक अपने संबंधित प्रखंड कार्यालय में ही आवेदन जाम करेंगे। बीडीओ द्वारा आवेदकों के आवेदन सत्यापित किए जाने के बाद एसडीओ कार्यालय भेजे जाएंगे। तब जाकर आवेदकों के कार्ड बनाकर दिए जाएंगे। फिलहाल सॉफ्टवेयर आने तक आवेदकों के आवेदन नहीं लिए जा रहे हैं।