विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'पहले अच्छे दिन लाते तब बढ़ाते किराया'

By Edited By:
Published: Sat, 21 Jun 2014 08:03 PM (IST)

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, बक्सर : रेल मंत्रालय ने शनिवार को रेलवे के यात्री किराया में चौदह व माल भाडे़ में साढ़े छह फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। इसका सीधा- सीधा असर सबसे ज्यादा दैनिक यात्रियों व बाजार पर पड़ेगा। अच्छे दिन की शुरुआत की आगाज इस तरह से होगी इसकी उम्मीद भी आम जनों ने नही की थी।

इस संबंध में दैनिक जागरण ने यात्रियों से हुई वार्ता में बलिया उत्तर प्रदेश निवासी रविकान्त पाण्डेय ने बताया कि सरकार पहले अच्छे दिन लाती तब भाड़ा बढ़ाती। एक मुश्त चौदह प्रतिशत की बढ़ोतरी बड़ी बात है। जिले के राजपुर निवासी जितेन्द्र कुमार पाण्डेय ने कहा कि किराया बढ़ने से परहेज नही है। लेकिन, जिस हिसाब से किराया बढ़ता है, उस मुताबिक यात्रियों की सुविधा भी बढ़े। प्यास लगने पर पन्द्रह से बीस रुपये में यात्रियों को बोतल खरीदना पड़ता है। डुमरांव निवासी रेवती रमण मिश्र ने बताया कि यात्री माड़ा बढ़ने से यात्रियों पर भाड़े का अतिरिक्त बोझ पड़ा है। यह भाड़ा नही आम आदमी पर बोझ बढ़ाने की पहल है। चरित्रवन निवासी रामनिवास मिश्र ने बताया कि यात्री भाड़ा पहली बार नही बढ़ा है। इससे पूर्व भी किराया बढ़ा लेकिन, रेलवे आज तक न तो यात्रियों को समय पर ट्रेन चलने की सुविधा मुहैया करा पाया और न ही उपयुक्त सुरक्षा। स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने आये उत्तर प्रदेश गाजीपुर जिले के मोहम्दाबाद निवासी उमेश कुमार राय ने बताया कि भाड़ा बढ़े लेकिन, ट्रेनों का परिचालन समय पर हो और ट्रेन में यात्रियों के सुरक्षा का भी ख्याल रखा जाय। राजेश चन्द ने बताया कि रेलवे भाड़ा में बढ़ोतरी कर रहा है, लेकिन, स्टेशन पर टिकट कटाने सहित साफ सफाई की सुविधा पर किसी तरह का ख्याल नही रखा जाता है।

इंसर्ट..

माल भाड़ा बढ़ने से बढ़ेगी महंगाई

बक्सर : रेलवे ने माल भाड़ा में लगभग साढ़े छह प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। इसका असर बाजार पर पड़ा है। इस संबंध में सब्जी व्यवसाई सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि प्याज मिर्चा सहित दूसरे राज्यों से आने वाले सामानों का किराया बढ़ने से महंगाई बढ़ेगी। किराना दुकानदार ब्रह्मादेव कुमार सिंह ने बताया कि माल भाड़ा बढ़ने से घरेलू खाने पीने की सामानों की कीमते बढ़ेगा। इससे सरकार से महंगाई थामने की उम्मीद लगाये लोगों को निराशा हुई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।