यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
लू लगने से मजदूर की मौत
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चित्रसेनपुर गांव के समीप शुक्रवार की दोपहर में लू लगने से एक मजदूर क

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चित्रसेनपुर गांव के समीप शुक्रवार की दोपहर में लू लगने से एक मजदूर की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक साधु ¨बद बताया जाता है, जो मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुधुआ गांव निवासी राम प्रसाद ¨बद का पुत्र है। जानकारी के अनुसार यह घटना उस वक्त घटी जब उक्त मजदूर काम की तलाश में आरा शहर जा रहा था। इसी क्रम में चित्रसेनपुर गांव के समीप पहुंचते ही वह लू की चपेट में आ गया और बेहोश होकर वही सड़क के किनारे गिर पड़ा। आस पास के ग्रामीणों ने जब सड़क किनारे एक मजदूर को बेहोशी की हालत में गिरा पड़ा देखा तो तुरत इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। घटना की जानकारी मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और इलाज के लिए मजदूर को सदर अस्पताल भेज दिया। सदर अस्पताल पहुंचने के बाद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मृतक के शव का अंत्यपरीक्षण सदर अस्पताल में कराने के बाद शव को मृतक के परिजनों को सौप दिया गया।
------------------------
मजदूर की विधवा के कंधों पर आई पांच बच्चों की जिम्मेवारी
आरा: मृतक के परिजनों ने बताया कि मृत मजदूर को चार पुत्र तथा चार पुत्रियां है, जिसमें से एक पुत्र और दो पुत्रियों की शादी हो चुकी है। अब मजदूर के शेष पांच बच्चों की जिम्मेवारी मृत मजदूर की विधवा पत्नी के कंधों पर आ चुकी है। मौके पर उपस्थित भाकपा माले के नेता हरेराम ¨सह, जनार्दन गोंड, राम निवास ¨सह एवं दौलतपुर पंचायत के मुखिया परवेज मोहम्मद अकबर ने मृतक के परिजनों को पर्याप्त मुआवजा दिलाने की मांग जिला प्रशासन से की है।
