विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इकतरफा प्‍यार में पार की हैवानियत की हद, लड़की का रेत दिया गला

By Ravi RanjanEdited By:
Published: Wed, 14 Jun 2017 03:23 PM (IST)Updated: Wed, 14 Jun 2017 11:47 PM (IST)

बिहार के भागलपुर में एकतरफा प्यार में एक मनचले ने छात्रा का गला रेत दिया। लड़की की हालत नाजुक बनी हुई है। वह जिंदगी और मौत से लड़ रही है।

इकतरफा प्‍यार में पार की हैवानियत की हद, लड़की का रेत दिया गला
इकतरफा प्‍यार में पार की हैवानियत की हद, लड़की का रेत दिया गला

भागलपुर [जेएनएन]। बिहार के भागलपुर में एक मनचले ने हैवानियत भरा वह काम किया है, जिसे सुनकर आपकी रूह कांप उठेगी। एकतरफा प्‍यार में पागल लड़के ने पहले कई बार छात्रा के साथ जबरदस्‍ती करने की कोशिश की। लेकिन जब वह इस काम में सफल नहीं हुआ। लड़की ने डर के कारण पढ़ाई छोड़ दी। एक दिन मनचले ने मौका देखकर लड़की का गला रेत दिया। घायल लड़की को अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। 

बताया जा रहा है कि भागलपुर के लहेरी टोला की 14 वर्षीय छात्रा पूजा (बदला हुआ नाम) के साथ रवि नाम का युवक काफी समय से छेड़खानी कर रहा था। वह बार-बार पूजा को कहता था कि तुमसे प्‍यार करता हूं। शादी करना चाहता हूं। कई बार उसने पूजा के साथ जबरदस्‍ती करने की भी कोशिश की। 

पूजा ने रवि के डर से स्‍कूल जाना तक छोड़ दिया। उसकी पढ़ाई-लिखाई छूट गई। पूजा ने इसकी शिकायत तातारपुर थाने में की थी, जिसके बाद मनचले को जेल भेज दिया गया था। जेल से आने के बाद रवि की आदत में कोई सुधार नहीं आया। बुधवार को मौका देखकर उसने छात्रा बांस काटने वाले हथियार से रेत दिया।

घायल हालत में छात्रा को पुलिस ने मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया है। लड़की की हालत नाजूक बनी हुई है। वह जिंदगी और मौत से लड़ रही है।