यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दरिंदगी: युवती से पहले किया दुष्कर्म, फिर काट डाला प्राइवेट पार्ट
बिहार के कटिहार में एक युवती से दुष्कर्म कर उसके प्राइवेट पार्ट को काट दिया गया। किसी तरह उसकी जान ...और पढ़ें

कटिहार [जेएनएन]। गांव में घास काटने गई एक युवती को पकड़कर पड़ाेस के गांव के युवक ने दुष्कर्म किया। फिर, उसके प्राइवेट पार्ट को हंसिया से जख्मी कर दिया। घटना के बाद बेहोश हो गई युवती को ग्रामीणों ने देखा तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया जा सका। दो दिनों बाद होश आने पर उसने एफआइआर दर्ज कराई है। घटना कटिहार के पोठिया ओपी क्षेत्र की है।
जानकारी के अनुसार युवती रविवार की देर शाम पशु के लिए चारा काट रही थी। इसी दौरान पड़ोस के गांव का मंटू ठाकुर वहां पहुंचा। उसने युवती को दबोच लिया। विरोध करने पर घास काटने वाला हंसिया छीनकर उसके सिर पर वार किया। इसके बाद उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया। इतने से भी जी नहीं भरा तो दरिंदगी की हद पार करते हुए उसने युवती के प्राइवेट पार्ट पर भी हंसिया से प्रहार कर दिया।
घटना में बेहोश हो गई युवती को जब ग्रामीणों ने देखा तो उसे भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया जा सका। दो दिनों तक वह गंभीर स्थिति में रही। फिर, होश आने पर उसने घटना की एफआइआर दर्ज करा दी है। आरोपित फिलहाल फरार है।
