विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खुलासा : ISIS जिहादियों के लिए सीरिया भेजी जा रहीं बिहारी लड़कियां

By Amit AlokEdited By:
Published: Fri, 23 Sep 2016 08:00 AM (IST)Updated: Fri, 23 Sep 2016 10:54 PM (IST)

आइएसआइएस आतंकियों को बिहार से लड़कियों की सप्लाई की जा रही है। इसमें मानव व्यापार करने वाले अपराधियों का एक ...और पढ़ें

खुलासा : ISIS जिहादियों के लिए सीरिया भेजी जा रहीं बिहारी लड़कियां
खुलासा : ISIS जिहादियों के लिए सीरिया भेजी जा रहीं बिहारी लड़कियां

भागलपुर [संजय सिंह]। जिहादियों के लिए बिहार से लड़कियों को भेजा जा रहा है। सूबे के तीन जिलों किशनगंज, दरभंगा और मधुबनी में इस मामले पर एनआइए (नेशनल इंवेस्टीगेशन एजेंसी) की नजर है। हैदराबाद के रास्ते यहां की लड़कियों को सीरिया भेजा जाता है। वहां ये आइएसआइएस जिहादियों की शारीरिक जरूरतों की पूर्ति करती हैं।
गरीबी के कारण प्रलोभन में आ रहीं लड़कियां
ये तीनों जिले गरीबी से जूझ रहे हैं। यहां बड़े पैमाने पर मानव तस्कर सक्रिय हैं। हाल ही में नई दिल्ली में पुलिस गिरफ्त में आए अफाक और उसकी पत्नी ने खुलासा किया था कि उसने सीमांचल इलाके की 300 लड़कियों को बाहर बेच दिया है।
लड़कों का लिया जा रहा सहारा
लड़कियों को प्रलोभन देने के लिए आतंकी लड़कों का सहारा लेते हैं। लड़कियों की खरीद में इन्हीं लड़कों को पैसे दिए जाते हैं। यदि लड़की लड़के के झांसे में आ जाती है तो उसे हैदराबाद ले जाया जाता है।
हैदराबाद में होता है ब्रेनवॉश
हैदराबाद में लड़कियों को पहले धार्मिक ज्ञान दिया जाता है। फिर इन्हें बताया जाता है कि यदि ये जिहादियों की जरूरतें पूरी करेंगी तो इन्हें जन्नत नसीब होगी। इसके बाद इन्हें जेहादियों की शारीरिक जरूरतों को पूरा करने सीरिया भेजा जाता है।
सीरिया की वीडिया का लेते सहारा
हाल ही में सीरिया में जिहादियों ने एक लड़की को पुरस्कृत किया। यह लड़की पिछले तीन महीने के दौरान एक हजार जेहादियों के संपर्क में आई। इस दौरान यह गर्भवती भी हुई। इस लड़की का वीडियो बिहार की लड़कियों को दिखाया जा रहा है।
कहते हैं पुलिस अधिकारी
सीमांचल के एक वरीय पुलिस अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि एनआइए मामले की जांच कर रही है। जनहित में मामले का खुलासा करना उचित नहीं है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।