विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दबंगों ने महादलित समुदाय के 70 घरों में लगा दी आग, जमकर फायरिंग

By Ravi RanjanEdited By:
Published: Thu, 19 Oct 2017 10:06 AM (IST)Updated: Thu, 19 Oct 2017 04:32 PM (IST)

बिहार के खगडि़या जिले में बुधवार की देर रात दबंगों ने महादलित मुसहर समुदाय के घरों में दबंगों द्वारा आग लगा दी गई। वहीं जमकर फायरिंग भी की गई।

दबंगों ने महादलित समुदाय के 70 घरों में लगा दी आग, जमकर फायरिंग
दबंगों ने महादलित समुदाय के 70 घरों में लगा दी आग, जमकर फायरिंग

खगड़िया [जेएनएन]। बिहार के जिले के मोरकाही थाना के छमसिया गांव में बुधवार की देर रात्रि महादलित मुसहर समुदाय के घरों में दबंगों द्वारा आग लगा दी गई। वहीं जमकर फायरिंग भी की गई। दबंगों द्वारा मारपीट की भी सूचना है।

छमसिया वार्ड नंबर- दो के वार्ड सदस्य संजीत राम ने बताया कि 70 घरों को दबंगों ने जला डाला। लाखों की संपत्ति जलकर ऱाख हो गई। कई मवेशी भी जले हैं। स्थानीय सरपंच ने भी 70 घरों को जलाने की बात कही है।

50 वर्षीय अर्जुन सदा ने बताया कि घर में जितना समान था जल गया। उनके अनुसार करीब 50 की संख्या में दबंग लोग गोली चलाते आया और एक तरफ से घरों में आग लगाना शुरू किया। अर्जुन ने कहा कि घर में रखा सारा समान जल गया। दो बकरियां भी जल गई। उनके अनुसार चंद्रशेखर सदा का दो वर्षीय बेटा लापता है।

वहीं खगड़िया एसडीओ अमित कुमार का कहना हुआ कि आपसी रंजिश में 40 घरों को जलाने की सूचना है। छमसिया सदर बीडीओ, सीओ व पशु चिकित्सक को भेजा गया है।

मालूम हो कि मंगलवार को छमसिया दियारा में एसटीएफ और अपराधियों के बीच मठभेड़ भी हुई थी। जिसमें छह अपराधियों को हथियारों के साथ धर दबोचा गया था।

बुधवार को  दिन में वहां जिला पुलिस ने कांबिग ऑपरेशन चलाया था। मालूम हो कि छमसिया जाने के लिए दो नदी को पार करना पड़ता है। उत्तर माड़र पंचायत की यह इलाका दुर्गम माना जाता है।