Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चार साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या कर फेंका था गड्ढ़े में, मिली कड़ी सजा

    By Kajal KumariEdited By:
    Updated: Wed, 11 Jan 2017 10:40 PM (IST)

    एक दरिंदे युवक ने दो साल पहले हथियार के बल पर एक चार साल की मासूम बच्ची को मां की गोद से छीनकर दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर दी थी। कोर्ट ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

    पटना [जेएनएन]। एक दरिंदे ने हथियार के बल पर चार साल की मासूम बच्ची को मां की गोद से छीन लिया और दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी थी। अब कोर्ट ने आरोपी को पोक्सो तहत सजा सुनाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है साथ ही 25 हजार का आर्थिक जुर्माना भी किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अब वह सजावार अपराधी आत्माविहीन होकर ही जेल के चाहरदीवारी से बाहर निकलेगा।' चार साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या मामले में सजा सुनाते हुए जज ने अपने आदेश में यह लिखा।

    इसके साथ ही चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म व हत्या मामले में खगड़िया कोर्ट ने मोरकाही थाना क्षेत्र के सोहरवा निवासी प्रकाश केवट को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। खगड़िया के अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम सह पोक्सो के स्पेशल जज ने सजा सुनाते हुए 25 हजार का आर्थिक जुर्माना भी किया है। जुर्माने की राशि बच्ची के माता-पिता को देने का निर्देश दिया गया है।

    पढ़ें - बिहार : एक एेसी अनोखी परंपरा, जहां मां के बाद बेटी संभालती है ये पेशा

    जुर्माने नहीं देने पर युवक को एक साल की अतिरिक्त कठोर कारावास भुगतनी होगी। घटना चार अक्टूबर 2015 की शाम सोहरवा गांव के बहियार की है। घटना उस समय हुई जब बच्ची अपनी मां के साथ शौच के लिए उत्तर बहियार गई थी। इसी बीच आरोपी युवक प्रकाश केवट ने हथियार के बल पर बच्ची को मां से खींच लिया। फिर दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी।

    पढ़ें - अजब-गजब : पटनिया हसबैंड होते हैं बड़े जालिम, भोजपुरिया हसबैंड स्वीट

    बच्ची का शव पानी से भरे धान के खेत में मिला। हालांकि इस बीच बच्ची को बचाने आई मां को भी आरोपी ने पिस्टल से मारकर घायल कर दिया। युवक को दो मामले में सजा मिली है। हत्या मामले में आजीवन तो पोक्सो मामले में उम्रकैद के अलावा टील डेथ की सजा सुनाई गई है।

    बहस सरकार की ओर से विशेष लोक अभियोजक राजीव कुमार रमण कर रहे थे, जबकि बचाव पक्ष की ओर से वकील जीतेन्द्र कुमार सिंह थे।