विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कलयुगी बहू ने सास व भाजे-भांजी को दिया जहर

By Edited By:
Published: Sat, 19 Jan 2013 12:30 AM (IST)Updated: Sat, 19 Jan 2013 12:31 AM (IST)

News Article Hero Image

कहलगांव, प्रतिनिधि : सनोखर थाने के बड़ी नाकी गांव में जहरीला पदार्थ खाने से दो मासूमों व एक वृद्धा की शुक्रवार को मौत हो गई। दोनों मासूम सहोदर भाई-बहन थे। वृद्धा उनकी नानी। बच्चों की मां ने अपनी भाभी पर तीनों को भोजन में जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। बच्चे ननिहाल में ही रहते थे। वृद्धा ने मायागंज अस्पताल में दम तोड़ा। बच्चों की मौत घर पर ही हो गई। यद्यपि खाने में जहरीला पदार्थ कैसे पड़ा इसका पता अभी तक स्पष्ट रूप से नहीं चला है।

जानकारी के अनुसार बुद्धू साह की पत्‍‌नी द्रोपदी देवी (50) ने साढ़े तीन साल के नाती राजकुमार तथा नातिन खुशबू (5) के साथ दोपहर में भोजन किया। भोजन द्रोपदी की बहू खुशबू देवी ने परोसा था। खाना खाने के कुछ देर बाद ही द्रोपदी की हालत बिगड़ने लगी। उसे भागलपुर के मायागंज अस्पताल लाया गया। यहां उसने दम तोड़ दिया। इसी बीच घर में बच्चों की स्थिति बिगड़ गई। बच्चों की इहलीला घर में ही समाप्त हो गई।

द्रोपदी की बेटी माला देवी ने बताया, उसका पति पिंटू साह मंद बुद्धि का है। इसके चलते वह अर्से से बच्चों के साथ मायके में ही रह रही थी। खुशबू को यह पसंद नहीं था। इसी के मद्देनजर यह घटना हुई है। थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया, मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही दोषियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी होगी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर