विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुस्लिम से ¨हदू बने आनंद भारती को मिली जान से मारने की धमकी

By JagranEdited By:
Published: Sat, 08 Jul 2017 03:02 AM (IST)

जिले में पहली बार किसी मुस्लिम समुदाय के व्यक्ति ने पूरे परिवार के साथ धर्म परिवर्तन कर सनातन धर्म को स्वीकार कर लिया।

मुस्लिम से ¨हदू बने आनंद भारती को मिली जान से मारने की धमकी
मुस्लिम से ¨हदू बने आनंद भारती को मिली जान से मारने की धमकी

नवादा। जिले में पहली बार किसी मुस्लिम समुदाय के व्यक्ति ने पूरे परिवार के साथ धर्म परिवर्तन कर सनातन धर्म को स्वीकार कर लिया। इसके बाद जिले की सरगर्मी बढ़ गई है। धर्म परिवर्तन के बाद आनंद भारती को एक समुदाय की ओर से लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को नगर थाना क्षेत्र के नवाब चौक पर एक समुदाय के लोगों ने अधिवक्ता आनंद भारती व उनके क्लाइंट को घेर कर उन्हें और बजरंग दल के जिला संयोजक शुभम भारद्वाज को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद एसपी रंजीत कुमार मिश्रा ने आनंद भारती को एक बॉडीगार्ड मुहैया कराया है।

घटना के संबंध में पीड़ित ने बताया कि वे अपने क्लांइट के साथ जुबेनाइल कोर्ट में केस की परैवी करने जा रहे थे। इसीक्रम में जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कार्यालय के पास एक समुदाय के 15-20 लोगों ने उन्हें घेर लिया। इसके बाद उनलोगों ने कहा कि तुम अखबार और चैनलों पर अपने पुराने धर्म का दुष्प्रचार कर रहे हो। तुम्हें और बजरंग दल के जिला संयोजक शुभम भारद्वाज दोनों को जान से मार देंगे। सभी लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया। इस पर उन्होंने घटना की सूचना एसपी और नगर थाने की पुलिस को दी। सूचना पर नगर थानाध्यक्ष मो. अली साबरी दलबल के साथ मौके पर पहुंच मामले का जायजा लिया। पुलिस को देखते ही स्थानीय उपद्रवी युवक मौके से फरार हो गए। इस संबंध में एसपी रंजीत कुमार मिश्रा ने बताया कि आनंद भारती की सुरक्षा के जिला पुलिस तत्पर है। उनकी सुरक्षा को देखते हुए उन्हें एक बॉडीगार्ड दिया गया है। साथ ही अगर वे लिखित आवेदन देते हैं तो उपद्रवियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

इनसेट--------

सुरक्षा बढ़ाने की मांग

जिला सूचना एवं जनसंपर्क ऑफिस के सामने 20 की संख्या में बदमाश ने मुस्लिम से हिन्दू बने आनन्द भारती उ़र्फ अमर को घेर उन्हें और शुभम भारद्वाज की गोली मारकर हत्या करने की धमकी दी। इस घटना के बाद विश्व हिन्दू परिषद के प्रखंड महामंत्री विकास भारती ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि शुभम भारद्वाज की भी सुरक्षा बढ़ाई जाए। बिहार प्रदेश के मठ मंदिर प्रमुख राम शंकर कश्यप ने कहा कि कट्टरपंथियों को पुलिस अविलंब गिरफ्तार करें।