किसान दिवस पर यूको बैंक ने बांटे दस करोड़ से अधिक के लोन
कसान दिवस के मौके पर गुरुवार को यूको बैंक आरसेटी प्रांगण में कई किसानों का लोन स्वीकृत किया गया।
बेगूसराय। किसान दिवस के मौके पर गुरुवार को यूको बैंक आरसेटी प्रांगण में कई किसानों का लोन स्वीकृत किया गया। किसानों की माली हालत को देखते हुए बैंक ने बड़ी राहत दी है। इस मौके पर प्रधान कार्यालय कोलकाता से आए मुख्य अतिथि एस के दीपक ने कहा कि राष्ट्र की उन्नति में किसान की अहम भूमिका है। राष्ट्र का विकास किसान की स्थिति पर निर्भर करता है। कृषक प्रधान देश होने के कारण समाज में किसानों को आदर की दृष्टि से देखा जाता है। बैंक का प्रयास रहा है कि जरूरतमंद किसानों को आर्थिक मदद मिले जिससे उन्हें स्वावलंबी बनाया जाए। इसी को देखते हुए किसानों के बीच कुल 465 केसीसी खाता खोला गया। अंचल प्रमुख डीएस राठौर ने कहा कि समाज की उन्नति में किसान के साथ साथ सेल्फ ग्रुप का भी अहम योगदान रहा है। सेल्फ ग्रुप के बीच 375 खाता खोले गये। वहीं डेयरी लोन के लिए 85 एवं अन्य लोन के लिए 120 खाताएं खोली गई। मौके पर उप अंचल प्रमुख एन के गौतम ने कहा कि लोन स्वीकृति में स्वयं सहायता समूह, महिलाओं और किसानों को पहले मौका दिया जाता है। लोन सेंक्शन के लिए किसान दिवस को उपयुक्त तिथि माना गया। इस मौके पर कुल 1 हजार 465 खातों के लिए 10 करोड़ 18 लाख रूपये का लोन स्वीकृत किया गया। मौके पर बैंक के अधिकारी डीपी शर्मा, डीडीएम नाबार्ड के अनिल रजक, बैंक के विपिन कुमार ¨सह आदि लोग मौजूद थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।