विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बच्चों ने किया सूर्य नमस्कार, मनी सा‌र्द्धशती समारोह

By Edited By:
Published: Tue, 19 Feb 2013 12:32 AM (IST)Updated: Tue, 19 Feb 2013 12:34 AM (IST)

News Article Hero Image

जागरण टीम, बांका : जिले में सोमवार को स्वामी विवेकानंद का सा‌र्द्धशती समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सूर्य नमस्कार का भी आयोजन किया गया।

सरस्वती शिशु मंदिर करहरिया में सोमवार को सा‌र्द्धशती समारोह के मौके पर शहर के सभी विद्यालयों के करीब छह सौ छात्र-छात्राओं ने सूर्य नमस्कार किया। शिक्षकों ने बच्चों को सूर्य नमस्कार के तरीके को बताया। समारोह का उद्घाटन डॉ.राजेंद्र ठाकुर ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर भोला प्रसाद साह, मनोज पाण्डेय, अशोक कुमार सिंह, प्रधानाचार्य रतन कुमार मिश्र, अवधेश चौधरी, मनोज चौधरी, निरंजन, विश्वजीत, निवास, सरोज, पंकज, संजय, तृप्ति, किशोरी, मनोज सहित सभी आचार्य उपस्थित थे। स्वामी विवेकानंद की 150वीं वर्षगांठ पर सोमवार को सरस्वती शिशु मंदिर पुनसिया में छात्र-छात्राओं द्वारा सामूहिक सूर्य नमस्कार किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन चिकित्सक भोला प्रसाद राव ने किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य राजेश नंदन ने कहा कि स्वास्थ्य शरीर में स्वास्थ्य मस्तिष्क का निवास होता है। सूर्य नमस्कार प्रतिदिन करने से एक साथ सारे बीमारियों से छुटकारा मिल जाता है। शारीरिक आचार्य सह आरएसएस के खंड कार्यवाह संजय कुमार मंडल ने कहा कि दुनिया में कोई भी पुरुष महान नहीं है। महान उनका कर्म होता है। कार्यक्रम के दौरान आचार्या संगीता सिन्हा एवं उदय आनंद व ब्रह्मादेव यादव ने सामूहिक गीत गाया। सूर्य नमस्कार के दौरान 150 भैया-बहनों ने सूर्य नमस्कार किया।

नि.प्र.अमरपुर के अनुसार, शहर स्थित स्वामी विवेकानंद सा‌र्द्धशती समारोह कार्यालय परिसर में आयोजित कर सोमवार को सूर्य नमस्कार किया गया। इसमें उपस्थित सदस्यों ने मंत्रोच्चारण के साथ सूर्य नमस्कार किया। इस अवसर पर संयोजक चंद्र भानू सह संयोजक अरविंद कसेरा, राज्य जिला सेवा प्रमुख कन्हैया मंडल, कार्यवाह केशवजी, कोषाध्यक्ष गोपालजी, संगीता शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य छपाली शर्मा सहित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कई सदस्य व गणमान्य लोग उपस्थित थे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर