विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सांसद ने किया छठ महोत्सव का उद्घाटन

By Edited By:
Published: Thu, 30 Oct 2014 07:35 PM (IST)

संवाद सूत्र, रफीगंज (औरंगाबाद) : रफीगंज में आजाद वीर संघ डाकबंगला द्वारा आयोजित रजत जयंती समारोह

News Article Hero Image

संवाद सूत्र, रफीगंज (औरंगाबाद) :

रफीगंज में आजाद वीर संघ डाकबंगला द्वारा आयोजित रजत जयंती समारोह सह छठ पूजा महोत्सव का उद्घाटन बुधवा शाम सांसद सुशील कुमार सिंह ने किया। अध्यक्षता संघ के सचिव सुनील कुमार मिश्रा एवं संचालन मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने किया। संघ के संरक्षक सच्चिदानंद सिंह ने बताया कि सभी के सहयोग से 25 वर्षो से छठ पूजा के अवसर पर भव्य पंडाल निर्मित कर छठ पूजा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। सांसद के समक्ष लोगों ने अपनी मांगें रखी। सांसद ने कहा कि लोक आस्था का महान पर्व छठ सामाजिक समरसता का संदेश देता है। लोगों की मांग पर रफीगंज में पेयजल सुविधा एवं सामुदायिक शौचालय निर्माण कराने का आश्वासन दिया। कहा कि इसकी देखरेख हेतु किसी संस्था को जिम्मा लेना होगा। आयोजन के सफल संचालन हेतु संघ के सदस्यों को बधाई दिया। प्रमोद सिंह, दीनानाथ विश्वकर्मा, थानाध्यक्ष श्यामकिशोर सिंह, तुलसी यादव, डा. नुरुल इस्लाम, प्रो. रवींद्र सिंह, राजेश कुमार, सुरेश प्रजापति, सुरेंद्र मौर्य, सुनील मिस्त्री उपस्थित रहे।