Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रुनकी झुनकी हम बेटी मांगिला ..

    By Edited By:
    Updated: Thu, 30 Oct 2014 07:23 PM (IST)

    जेएनएन, औरंगाबाद : रुनकी झुनकी हम बेटी मांगिला, पढ़ल पंडितवा दामाद गीत के साथ छठ व्रतियों ने आस्थ ...और पढ़ें

    Hero Image

    जेएनएन, औरंगाबाद :

    रुनकी झुनकी हम बेटी मांगिला, पढ़ल पंडितवा दामाद गीत के साथ छठ व्रतियों ने आस्था का महापर्व छठ को मनाया। दाउदनगर में बुधवार को पहला अ‌र्घ्य अस्ताचल सूर्य को दी गई। गुरुवार को उदयाचल सूर्य को अ‌र्घ्य दे छठ संपन्न हो गया। मौलाबाग सूर्य मंदिर, महादेव स्थान और सोनपुल घाट पर व्रतियों ने अ‌र्घ्य देकर अपनी मनोकामना पूरी की। तरुण क्लब ने महादेव स्थान सोनघाट के लिए चर्च और पुरी मुहल्ला से घाट तक, पुरानी शहर में ज्ञानदीप पूजा समिति ने सफाई और प्रकाश की व्यवस्था की। भखरुआ में बाजार समिति से लेकर नहर पुल तक प्रकाश एवं सफाई की व्यवस्था भखरुआवासी एकता संघ और फ्रेंडस क्लब द्वारा की गई। बुधवार को इस संस्था ने नारियल का वितरण किया। युवा प्रखंड राजद अध्यक्ष अरुण कुमार, नगर अध्यक्ष मुन्ना अजीज, फुलेंद्र, पिंटू, संदीप, धनंजय एवं पंकज ने वितरण किया। तरुण क्लब के पास पंजाब नेशनल बैंक की ओर से फल वितरित किया गया। प्रबंधक सच्चिदानंद सिन्हा ने बताया कि गुरुवार सुबह यहा चाय का वितरण किया गया। महावर पंचायत में मैग्रा आहर में बीच पानी में भगवान भास्कर की प्रतिमा स्थापित की गयी। मुखिया हरि प्रसाद सिंह ने बताया कि भोला चौधरी, महेश नारायण, सुरेंद्र राम, परीखा, प्रभात, गुड्डू, बबलु ने यह प्रयास किया। ओबरा में छठ पर्व शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। बीडीओ कुमार शैलेंद्र, सीओ अनिल चौधरी एवं थानाध्यक्ष ऋतुराज ने घाटों का जायजा लिया। पुनपुन घाट पर अ‌र्घ्य देने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ा रहा। मदनपुर में लोक आस्था का महापर्व छठ सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया। मदनपुर, उमगा, पतेया, खिरियावां, मानव घाट के पास मदार नदी के अलावा तालाब एवं नदियों में व्रतियों ने अ‌र्घ्य दे पर्व को मनाया। छठ पूजा समिति के द्वारा तालाब का सौंदर्यीकरण किया गया था। समिति अध्यक्ष रंजय चौधरी, उपाध्यक्ष अभय कुमार, सचिव रवींद्र यादव, कोषाध्यक्ष संतोष के अलावा समिति के सदस्यों का कार्य सराहनीय रहा। गोह के देवहरा, देवकुंड, गोह, पेमा, मलहद, फाग, अमारी, उपहारा, दधपी समेत अन्य जगहों के नदी एवं तालाबों में व्रतियों ने भगवान सूर्य को अ‌र्घ्य दिया। गोह गोलापर राजीव कुमार के नेतृत्व में नवयुवक संघ, जगतपति चौक पर महेश चौरसिया के नेतृत्व में युवा व्यावसायिक संघ, थाना परिसर के समीप भाजपा नेता शंभू प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में फल, नारियल का वितरण किया गया। सर्वोदय कोचिंग सेंटर द्वारा गोह पोखरा पर व्रतियों के लिए टी स्टाल लगाया गया। गोह पोखरा पर छठ पूजा समिति द्वारा भगवान सूर्य की प्रतिमा स्थापित की गई थी। दुल्ला बिगहा नहर पर भी सूर्य मंदिर परिसर में अ‌र्घ्य दिया गया। डीएसपी अनवर जावेद अंसारी, थानाध्यक्ष सहुद अख्तर ने घाटों का निरीक्षण किया। कुटुंबा में भास्कर नगर सड़सा, दोमुहान, चपरा, दधपा, घुंडा, महाराजगंज समेत अन्य जगहों के सूर्य मंदिरों में व्रतियों ने छठ व्रत का पर्व मनाया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें