Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बूथ बदले जाने पर भड़की जनता

    By Edited By:
    Updated: Thu, 30 Oct 2014 05:57 PM (IST)

    संवाद सहयोगी, दाउदनगर (औरंगाबाद) : मनार पैक्स का मतदान केंद्र अचानक बदल दिए जाने से जनता भड़क गई है।

    संवाद सहयोगी, दाउदनगर (औरंगाबाद) : मनार पैक्स का मतदान केंद्र अचानक बदल दिए जाने से जनता भड़क गई है। सोमवार को मतदाताओं ने राज्य निर्वाचन आयोग, डीएम और बीडीओ को पत्र भेजकर बदलाव का विरोध किया है। पहले उत्क्रमित मध्य विद्यालय नवरतनचक में तीन बूथ बनाए गए थे। अचानक इसे बदलकर दाउदनगर- गया रोड से छह किलोमीटर दूर मनार गाव स्थित मध्य विद्यालय में बूथ बना दिया गया। ग्रामीण कुंजबिहारी साव, प्रमोद कुमार, नरेंद्र ठाकुर, रामप्रवेश सिंह, रामानंद शर्मा, शकर सिंह और मुनी लाल समेत अन्य ने इसके खिलाफ पत्र सक्षम अधिकारियों को फैक्स कर अवगत कराया है कि कितनी समस्या होगी। बताया है कि प्रशासनिक दृष्टिकोण से यह बदलाव अव्यावहारिक और गलत है। नया बनाया गया बूथ मुख्य पथ से छह किलोमीटर दूर नहर किनारे अवस्थित है। यहा से एक किलोमीटर पहले तक ही वाहन जा सकता है। इस कारण भी परेशानी होगी। किसी भी तरह की गड़बड़ी की जा सकती है। जब तक अधिकारी पहुंचेंगे तब तक माहौल बिगड़ जा सकता है। क्योंकि पैदल ही बूथ तक पहुंचा जा सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि नवरतनचक में पैक्स का अपना 200 एमटी का गोदाम, पंचायत भवन, उत्क्रमित मध्य विद्यालय और आगनबाड़ी केंद्र है। सभी मुख्य मार्ग पर अवस्थित हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन द्वारा किये गये बदलाव को अन्यायपूर्ण बताते हुए नवरतनचक में ही बूथ बनाने की माग की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें