विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रोटरी एवं बांगुर सीमेंट ने लगाया शिविर

By Edited By:
Published: Thu, 30 Oct 2014 05:17 PM (IST)

जागरण संवाददाता, औरंगाबाद : देव छठ मेला में रोटरी क्लब एवं बांगुर सीमेंट द्वारा स्वास्थ्य शिविर ल

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, औरंगाबाद :

देव छठ मेला में रोटरी क्लब एवं बांगुर सीमेंट द्वारा स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में बीमार पड़े श्रद्धालुओं का इलाज किया गया। नि:शुल्क दवा दी गई। एंबुलेंस तैनात रखा गया था। रोटरी क्लब शिविर में सचिव खान इमरोज, मुन्ना प्रसाद, डा. चंद्रशेखर प्रसाद, महावीर जैन, डा. फारुख मौजूद रहे। बसपा एवं अंबिका पब्लिक स्कूल द्वारा पियाउ व्यवस्था की गई थी। बांगुर सीमेंट के शिविर में 75 मरीजों का इलाज हुआ। अधिकारी आलोक मोरोलिया, आरके पांडेय, विनिस परासर, मानस रंजन मौजूद रहे। पानी का टैंकर रखा गया था। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कई जगहों पर शिविर लगाया गया। चिकित्सकों की तैनाती की गई थी। अंबिका पब्लिक स्कूल के निदेशक कौशल कुमार सिंह, रोटरी के सचिव खान इमरोज व्रतियों की सेवा लगे दिखे। दोनों ने कहा कि सेवा से बड़ा कोई दूसरा धर्म नहीं है।