विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'महामारी की तरह', ब्रिटेन में नशीली दवाओं की आड़ में पत्नियों से हैवानियत; पीड़ितों ने उठाई आवाज

Published: Sun, 29 Nov 2026 08:31 PM (GMT+05:30)

ब्रिटेन में घरों के अंदर नशीली दवाओं के ज़रिए महिलाओं के यौन शोषण के मामले बढ़ रहे हैं, जिसमें ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की भूमिका सामने आ रही है। 

ब्रिटेन में घरों में नशीली दवाओं से महिलाओं का यौन शोषण बढ़ रहा है (सांकेतिक तस्वीर)

ब्रिटेन में घरों में नशीली दवाओं से महिलाओं का यौन शोषण बढ़ रहा है (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. ब्रिटेन में घरों में नशीली दवाओं से महिलाओं का यौन शोषण बढ़ रहा है

  2. ऑनलाइन मंचों के माध्यम से इन अपराधों को अंजाम दिया जा रहा है

  3. पीड़िता ने सरकार से इस समस्या पर तत्काल ध्यान देने की अपील की

डिजिटल डेस्क, लंदन। ब्रिटेन में घरों के अंदर नशीली दवाओं की आड़ में महिलाओं के साथ यौन शोषण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। एक महिला ने हाल ही में बताया कि 2021 में जब उन्हें पता चला कि उनके पति उन्हें नशीली दवा देकर उनके साथ जबरन संबंध बनाते थे और इसमें अजनबियों को भी शामिल करते थे तो उन्हें लगा कि ऐसा सिर्फ उनके साथ ही हुआ है।

उन्होंने कहा कि उस समय मीडिया में कोई और मामला सामने नहीं आया था, इसलिए उन्होंने सोचा कि उनके पति अकेला ऐसा व्यक्ति हैं। पांच साल बाद ब्रिटिश अदालतों में ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं।

अब वे सरकार से अपील कर रही हैं कि इस समस्या पर तुरंत ध्यान दिया जाए। उनके अनुसार यह एक महामारी की तरह फैल रही है, जिसमें पुरुष ऑनलाइन साजिश रचकर महिलाओं को नशीली दवाएं देते हैं और उनका यौन शोषण करते हैं।

ब्रिटिश अधिकारी उन अपराधों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं जो घरों के अंदर नशीली दवाओं के इस्तेमाल की आड़ में हो रहे हैं और पोर्न वेबसाइटों से लेकर मैसेजिंग एप्स ऐप्स तक अलग-अलग ऑनलाइन प्लेटफॉर्मों पर फैल रहे हैं।

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए अपराधों को अंजाम दिया जा रहा

'इंटरनेट वॉच फाउंडेशन' के संस्थापक और कानूनी विशेषज्ञ मार्क स्टीफंस ने कहा, 'ये केवल कुछ अलग-थलग मामले नहीं हैं। यह एक ऐसी व्यवस्थित प्रवृत्ति है, जो 'पीडोफीलिया' (बच्चों के प्रति यौन आकर्षण) की तरह ही फैल रहा है।'

स्टीफंस ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया, ' साल 2024 में, दुनिया भर के समाचार चैनलों ने फ्रांस में डोमिनिक पेलिकोट के मुकदमे को कवर किया। पेलिकोट ने दर्जनों पुरुषों को अपनी पत्नी गिसेल के साथ बलात्कार करने के लिए शामिल किया था, जबकि वह बेहोश थी।

मैनचेस्टर में नौ पुरुषों के खिलाफ एक और मुकदमा चल रहा है। इन पर एक महिला के साथ अपराध करने का आरोप है, जिसके पति ने दो दशकों से भी अधिक समय तक उसे नशीली दवाएं देकर उसके साथ बलात्कार किया। इस साल लंदन और नॉर्थम्प्टन में अलग-अलग मामलों में कम से कम दो अन्य पुरुषों ने भी ऐसे ही अपराध करने की बात कबूल की है।

गुरुवार को, नॉर्थम्प्टन के एक व्यक्ति को 12 साल की जेल की सजा सुनाई गई। उसने अपनी पत्नी को नींद की गोलियां देकर बेहोश कर दिया था और फिर बार-बार उसका यौन शोषण किया और उसका वीडियो भी बनाया।

यूके की नेशनल क्राइम एजेंसी (NCA) ने एक प्रेस ब्रीफिंग में माना कि जांचकर्ता इन अपराधों के बड़े पैमाने को देखकर हैरान रह गए। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन फोरम के जरिए ये अपराध एक नए और खतरनाक स्तर पर पहुंच गए हैं।

NCA की जांच में एक ऐसे ही ऑनलाइन फोरम से जुड़े 270 से अधिक लोगों की पहचान हुई है, जिसके चलते यूके और विदेशों में कम से कम 14 अलग-अलग जांचें शुरू हो गई हैं।

नशीली दवा खिलाकर पति कराता था अजनबियों से दुष्कर्म

पीड़ित महिला के पूर्व पति डैनियल को 2022 में 14 साल से अधिक की जेल हुई थी। उसने अपनी पत्नी को नशीली दवाएं देकर उसके साथ बलात्कार किया था।

कई सालों तक वह महिला के ड्रिंक्स में नशीली चीजें मिलाता रहा। इनमें दवाइयों के अलावा कार के पहियों को साफ करने वाला एक लिक्विड भी शामिल था, जिसे नीदरलैंड से मंगवाया गया था। इसमें GHB नाम का एक नशीला पदार्थ होता है। महिला का मानना है कि उसने यह तरीका ऑनलाइन मौजूद अन्य अपराधियों से सीखा था।

जेल से फोन कॉल के दौरान उसके पूर्व पति ने कबूल किया कि उसने कम से कम सात अनजान लोगों को घर बुलाया था, ताकि वे नशीली दवाओं के असर में पड़ी बिशप का यौन शोषण कर सकें।

इनमें से किसी भी व्यक्ति को पकड़ा नहीं जा सका है। बिशप का मानना है कि इस तरह के अपराधों के बारे में जागरूकता की कमी के कारण पुलिस के पास इन लोगों की पहचान करने के जो अहम मौके थे वे हाथ से निकल गए।

आज भी महिला को डर लगता है कि सड़क पर चलते हुए उसे जो पुरुष दिखते हैं, हो सकता है कि वे वही अनजान लोग हों जो उसके शोषण में शामिल थे। वह कहती हैं, 'यह बात हर दिन, पूरे दिन मेरे दिमाग में घूमती रहती है।'

यह भी पढ़ें- 'नींद खुली तो अजनबी कर रहा था दुष्कर्म, पास खड़ा पति करता रहा लाइवस्ट्रीम'; UK की महिला ने सुनाई आपबीती

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।