'नींद खुली तो अजनबी कर रहा था दुष्कर्म, पास खड़ा पति करता रहा लाइवस्ट्रीम'; UK की महिला ने सुनाई आपबीती
ब्रिटेन में एक पति ने अपनी पत्नी को नशीली दवा देकर बेहोश किया और सात अजनबियों से उसका कई बार ...और पढ़ें

UK की महिला ने सुनाई रोंगटे खड़े कर देने वाली आपबीती (सांकेतिक तस्वीर)
HighLights
पति ने पत्नी को नशीली दवा देकर बेहोश किया।
सात अजनबियों ने महिला का आठ बार दुष्कर्म किया।
पुलिस पर लापरवाही का आरोप, पति को 14 साल की जेल।
डिजिटल डेस्क, लंदन। ब्रिटेन से इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शख्स ने अपनी ही पत्नी को नशीली दवा देकर बेहोश किया और सात अलग-अलग अजनबियों को घर बुलाकर कम से कम आठ बार उसका दुष्कर्म कराया।
पीड़ित महिला ने ITV न्यूज के साथ एक इंटरव्यू में पहली बार अपनी पहचान उजागर की। महिला ने बताया कि उसके दरिंदे पति ने कम से कम आठ बार, सात अलग-अलग पुरुषों द्वारा किए गए उनके बलात्कार की लाइव-स्ट्रीमिंग भी की थी। उन्होंने इस बात पर भी नाराजगी जताई कि पुलिस ने इन सभी के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।
पीड़िता ने एक इंटरव्यू में बताया कि उसका पति घर के भीतर बेहद हिंसक था। वह पत्नी की दवाइयों पर पूरा नियंत्रण रखता था और उसके ड्रिंक में 'जीएचबी' जैसी खतरनाक नशीली दवा मिलाकर उसे बेहोश कर देता था। इसके बाद अनजान पुरुषों से दुष्कर्म करवाता था। लेकिन साजिश की सालों तक महिला को भनक तक नहीं लगी।
इस खौफनाक खेल का खुलासा एक रात तब हुआ, जब पति ने पत्नी को नशीला पेय पिलाया। कुछ घंटों बाद जब महिला को होश आया, तो उसने एक अजनबी को खुद के साथ दुष्कर्म करते पाया और उसका पति दरवाजे पर खड़ा यह सब देख रहा था।
महिला को होश में देखकर अजनबी भाग निकला। इस मामले में अपराध कबूल करने के बाद अदालत ने आरोपी पति को 14 साल और आठ महीने की जेल की सजा सुनाई।
हालांकि, पीड़िता की जंग यहीं खत्म नहीं हुई। उसने खुद सबूत जुटाने शुरू किए और जेल में बंद पति की फोन बातचीत रिकॉर्ड कर चौंकाने वाला सच उगलवाया। आरोपी ने कबूला कि उसने वेबसाइट्स के जरिए सात अजनबियों को घर बुलाया था, जिन्होंने कुल आठ बार उसे हवस का शिकार बनाया।
घटना के पांच साल बाद भी वे सातों आरोपी कानून की पकड़ से बाहर हैं। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने घटना की रात जब्त की गई बेडशीट का डीएनए टेस्ट 20 महीने बाद कराया और सीसीटीवी व फिंगरप्रिंट जैसे अहम सबूत जुटाने में लापरवाही बरती।
वहीं, पुलिस का कहना है कि विशेष टीम अन्य अपराधियों की पहचान करने में जुटी है। पीड़िता अब इन दरिंदों को बेनकाब करने की लड़ाई लड़ रही है ताकि अन्य महिलाओं को सुरक्षित रखा जा सके।
बता दें कि यह भयावह घटना फांस के डोमिनिक पेलिकोट मामले से मिलता-जुलता है, डोमिनिक पेलिकोट 71 वर्षीय फ्रांसीसी महिला थी, उसका पति पति उसे बेहोशी की हालत में अजनबी पुरुषों के सामने छोड़ देता था, जो फिर उसके साथ बार-बार बलात्कार करते थे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।