Move to Jagran APP

दो साल में दूसरी बार भारत आएंगे ब्रिटेन के प्रिंस चा‌र्ल्स, व्यापार समझौते पर होगी चर्चा

ब्रिटेन ब्रेक्जिट के तहत यूरोपीय संघ से अलग होने की संभावना को देखते हुए भारत से अपना व्यापार बढ़ाने को बेहद उत्सुक है।

By Dhyanendra SinghEdited By: Published: Mon, 28 Oct 2019 08:15 PM (IST)Updated: Mon, 28 Oct 2019 09:38 PM (IST)
दो साल में दूसरी बार भारत आएंगे ब्रिटेन के प्रिंस चा‌र्ल्स, व्यापार समझौते पर होगी चर्चा
दो साल में दूसरी बार भारत आएंगे ब्रिटेन के प्रिंस चा‌र्ल्स, व्यापार समझौते पर होगी चर्चा

लंदन, रायटर। ब्रिटेन के प्रिंस चा‌र्ल्स 13 नवंबर को दो दिन के आधिकारिक दौरे पर भारत आएंगे। दो साल के भीतर प्रिंस चा‌र्ल्स का यह दूसरा भारत दौरा होगा। इससे पहले वह पत्नी कैमिला के साथ नवंबर, 2017 में भारत आए थे। 70 वर्षीय प्रिंस चा‌र्ल्स का कुल मिलाकर यह दसवां आधिकारिक भारत दौरा होगा।

loksabha election banner

प्रिंस चा‌र्ल्स के दफ्तर क्लेरेंस हाउस की तरफ से सोमवार को दी गई जानकारी के अनुसार, प्रिंस का यह भारत दौरा सतत बाजार, जलवायु परिवर्तन और सामाजिक वित्तीय प्रणाली जैसे मुद्दों पर केंद्रित होगा।

व्यापार बढ़ाने को बेहद उत्सुक है ब्रिटेन

ब्रिटेन ब्रेक्जिट के तहत यूरोपीय संघ से अलग होने की संभावना को देखते हुए भारत से अपना व्यापार बढ़ाने को बेहद उत्सुक है। प्रिंस चा‌र्ल्स के इस दौरे की घोषणा ऐसे वक्त पर की गई है जब उनके बेटे प्रिंस विलियम ने हाल ही में पत्नी केट के साथ पाकिस्तान की अपनी यात्रा पूरी की है।

प्रिंस चार्ल्स के साथ भारत नहीं आएगी राजकुमारी कैमिला

मिली जानकारी के अनुसार प्रिंस चार्ल्स दसवीं बार भारत का दौरा करेंगे। यह दो साल में उनका दूसरा दौरा है। इस बार उनकी पत्नी और कार्नवेल की राजकुमारी कैमिला उनके साथ नहीं आएंगे।

हालांकि शाही परिवार के शरद प्रवास के अगले पड़ाव न्यूजीलैंड में वह उनके साथ रहेंगी। क्लेरेंस हाउस ने कहा कि प्रिंस चार्ल्स के भारत दौरे का विस्तृत कार्यक्रम यूनाइटेड किंगडम (यूके) का विदेश मंत्रालय जल्द ही जारी करेगा। 

यह भी पढ़ें: तीन महीने के लिए और बढ़ाई गई ब्रेक्जिट की समय सीमा, पीएम जॉनसन के लिए 'करो या मरो' वाली स्थिति

यह भी पढ़ें: अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप और ओबामा ने दो खूंखार आतंकियों का कुछ ऐसे किया सफाया, पढ‍़िए रोचक तुलना


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.