विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, IPL के फाउंडर ने कहा- अब UK ही मेरा घर

Published: Sun, 15 Nov 2026 09:27 AM (IST)

आईपीएल संस्थापक ललित मोदी ने 15 सितंबर 2026 को ब्रिटिश नागरिकता मिलने की घोषणा की है। उन्होंने ब्रिटेन को अपना घर बताया और ब्रिटिश नागरिक बनने पर गर्व व्यक्त किया।

ललित मोदी को मिली ब्रिटेन की नागरिकता (फोटो-@LalitKModi/X)

ललित मोदी को मिली ब्रिटेन की नागरिकता (फोटो-@LalitKModi/X)

HighLights

  1. ललित मोदी को 15 सितंबर 2026 को ब्रिटिश नागरिकता मिली।

  2. उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर यूके को घर बताया।

  3. ऑक्सफोर्ड यूनियन में संबोधन के दौरान यह जानकारी दी।

डिजिटल डेस्क, लंदन। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के संस्थापक ललित मोदी को ब्रिटेन की नागरिकता मिल गई है। भगोड़े ललित मोदी ने शनिवार को जानकारी दी कि उन्होंने 15 सितंबर 2026 को आधिकारिक तौर पर ब्रिटिश नागरिकता प्राप्त कर ली है।

ललित मोदी ने नागरिकता मिलने के बाद ब्रिटेन से ही कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की हैं। ब्रिटिश नागरिकता मिलने के बाद ललित मोदी ने यूनाइटेड किंगडम (UK) को ही अपना घर बताया है।

ललित मोदी को मिली ब्रिटेन की नागरिकता

भगोड़े ललित मोदी ने शनिवार, 14 नवंबर को ब्रिटेन की नागरिकता मिलने की जानकारी दी। ललित मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'एक गर्व का पल। एक नया अध्याय।'

ललित मोदी ने आगे लिखा, 'आज, 14 नवंबर 2026 को, मुझे ऑक्सफोर्ड यूनियन को संबोधित करने का सौभाग्य मिला, जहां मैंने सबके सामने अपने जीवन के एक बहुत ही खास और व्यक्तिगत पड़ाव के बारे में बताया।'

Lalit Modi British

15 सितंबर को बने ब्रिटिशर

ललित मोदी की पोस्ट से पता चल रहा है कि उन्होंने दो महीने पहले की तस्वीरें पोस्ट की हैं। ललित मोदी ने अपने पोस्ट में बताया, 'मुझे ब्रिटिश नागरिक होने पर गर्व है। 15 सितंबर 2026 को, अपने परिवार और दोस्तों के बीच, मैंने अपनी ब्रिटिश नागरिकता का जश्न मनाया। यह समारोह हमेशा मेरे दिल के बहुत करीब रहेगा।'

ललित मोदी ने आगे लिखा, 'यूनाइटेड किंगडम कई सालों से मेरा घर रहा है। यह एक ऐसा देश है जिसका मैं बहुत सम्मान करता हूं और जिसे दिल से पसंद करता हूं। यहां के लोग, संस्थाएं, परंपराएं और मूल्य।'

'ब्रिटेन का नागरिक बनने पर गर्व'

IPL फाउंडर ने ब्रिटेन की नागरिकता पर खुशी जताते हुए लिखा, 'ब्रिटिश नागरिक बनना एक सौभाग्य और एक बड़ी जिम्मेदारी है, जिसे मैं गर्व, कृतज्ञता और अपनेपन की सच्ची भावना के साथ अपनाता हूं।'

ललित मोदी ने लिखा, 'मेरे जीवन का सफर अलग-अलग संस्कृतियों और अनुभवों से मिलकर बना है और मैं उस देश में सकारात्मक योगदान देना जारी रखने के लिए उत्सुक हूं, जिसे मैं गर्व से अपना घर कहता हूं।'

ललित मोदी ने आगे लिखा, 'मेरे परिवार, दोस्तों और इस सफर में साथ देने वाले सभी लोगों का धन्यवाद। साथ ही, इस खबर को साझा करने के लिए इतना यादगार अवसर देने के लिए ऑक्सफोर्ड यूनियन का भी शुक्रिया।'

ललित मोदी ने 14 नवंबर को ही इस बात की जानकारी क्यों दी, इस बारे में बताते हुए लिखा, 'एक नया अध्याय, जिसमें आगे देखने के लिए बहुत कुछ है और महामहिम किंग चार्ल्स तृतीय के जन्मदिन पर, इस पल को साझा करना इसे और भी खास बनाता है। ईश्वर राजा की रक्षा करे!'

Lalit Modi British Citizenship

यह भी पढ़ें- जमीन पर हुई एक चूक ने कैसे रोक दी अमेरिका की उड़ानें? 'ग्राउंड स्टॉप' की इनसाइड स्टोरी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।