विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Queen Elizabeth II Funeral: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किंग चार्ल्स तृतीय से की मुलाकात; महारानी एलिजाबेथ का अंतिम संस्कार आज

By Devshanker ChovdharyEdited By:
Published: Mon, 19 Sep 2022 08:02 AM (GMT+05:30)

भारतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महारानी एलिजाबेथ द्वितीय (Queen Elizabeth II) के राजकीय अंतिम संस्कार से पहले रविवार को बकिंघम पैलेस में आयोजित एक स्वागत समारोह में ब्रिटेन के नए किंग चार्ल्स तृतीय से मुलाकात की। द्रौपदी मुर्मु ने महारानी एलिजाबेथ को श्रद्धांजलि दी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किंग चार्ल्स तृतीय से की मुलाकात।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किंग चार्ल्स तृतीय से की मुलाकात।

लंदन, एजेंसी। भारतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महारानी एलिजाबेथ द्वितीय (Queen Elizabeth II) के राजकीय अंतिम संस्कार से पहले रविवार को बकिंघम पैलेस में आयोजित एक स्वागत समारोह में ब्रिटेन के नए किंग चार्ल्स तृतीय से मुलाकात की। इसके बाद, द्रौपदी मुर्मु ने महारानी एलिजाबेथ को श्रद्धांजलि दी और उनकी स्मृति में शोक पुस्तक पर हस्ताक्षर किए। इसके अलावा, राष्ट्रपति ने लंदन के वेस्टमिंस्टर हाल में भी महारानी एलिजाबेथ को श्रद्धांजलि अर्पित की, जहां रानी का ताबूत रखा गया है।

शोक पुस्तक पर हस्ताक्षर

राष्ट्रपति भवन ने ट्वीट किया, 'राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने लंदन के लैंकेस्टर हाउस महामहिम महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की याद में शोक पुस्तक पर हस्ताक्षर किए।' इससे पहले राष्ट्रपति भवन ने ट्वीट किया, 'राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने वेस्टमिंस्टर हाल लंदन का दौरा किया, जहां महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का पार्थिव शरीर रखा गया है। राष्ट्रपति ने दिवंगत आत्मा को अपने और भारत के लोगों की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की।'

तीन दिवसीय ब्रिटेन यात्रा पर राष्ट्रपति

बता दें कि राष्ट्रपति मुर्मु 17 से 19 सितंबर तक तीन दिवसीय यात्रा पर ब्रिटेन गई हैं। वह भारत सरकार की ओर से लंदन में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंची हैं। वह शनिवार को लंदन के गैटविक हवाई अड्डे पर पहुंचीं। राष्ट्रपति के साथ विदेश सचिव विनय क्वात्रा सहित अन्य लोग 08:50 बजे लंदन पहुंचे, इसके बाद सभी लोग होटल के लिए रवाना हुए। ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त ने राष्ट्रपति सहित अन्य का स्वागत किया।

महारानी एलिजाबेथ का अंतिम संस्कार आज

राष्ट्रपति द्रौपति मुर्मु वेंस्टमिंस्टर एब्बे में महारानी एलिजाबेथ के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होंगी। इसके बाद वह ब्रिटेन के विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास मामलों के विदेश मंत्री जेम्स क्लेवर्ली द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में भाग लेंगी। महारानी एलिजाबेथ का 96 वर्ष की उम्र में 8 सितंबर को निधन हो गया था। आज यानी कि 19 सितंबर को उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाना है। उनके निधन पर भारत में 11 सितंबर को राजकीय शोक मनाया गया था।

ये भी पढ़ें: महारानी एलिजाबेथ का अंतिम संस्कार आज, श्रद्धांजलि देने के लिए लगी 10 किमी लंबी लाइन

ये भी पढ़ें: महारानी एलिजाबेथ का अंतिम संस्कार आज; अभूतपूर्व तैयारियां, द्रौपदी मुर्मु, बाइडन समेत 100 देशों के नेता पहुंचे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।