विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Moscow Attack: मॉस्को के कंसर्ट हॉल में आतंकी हमले में 40 की मौत, आग की वजह से सैकड़ों घायल

By Agency Edited By: Amit Singh
Published: Sat, 23 Mar 2024 12:49 AM (IST)Updated: Sat, 23 Mar 2024 01:33 AM (IST)

आतंकी हमले में 40 लोगों के मरने और 100 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। लगभग 100 ...और पढ़ें

बंदूकधारियों ने क्रोकस सिटी हाल में घुसकर की गोलीबारी।
बंदूकधारियों ने क्रोकस सिटी हाल में घुसकर की गोलीबारी।

मास्को, रायटर। रूस की राजधानी मास्को शुक्रवार को आतंकी हमले से दहल गई। चार से पांच बंदूकधारियों ने क्राकस सिटी कंसर्ट हाल में घुसकर लोगों की भीड़ पर स्वचालित हथियारों से गोलियां बरसा कर कम से कम 40 लोगों की हत्या कर की। 100 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। लगभग 100 लोगों को बचाया गया है। हमलावरों ने विस्फोटकों का भी इस्तेमाल किया।

धमाकों के बाद बचाव कार्य जारी

लोगों ने कम से कम दो धमाकों की आवाज सुनी। गोलीबारी के बाद हाल में आग लग गई, जिसे बुझाने के लिए हेलीकाप्टर भेजे गए। बचाव कार्य के लिए 70 से अधिक एंबुलेंस भेजी गई हैं। रूस के नेशनल गार्ड की विशेष इकाइयां मास्को गोलीबारी स्थल पर पहुंच गई हैं। रूस की शीर्ष जांच एजेंसी इस हमले को आतंकवादी हमला मानकर जांच कर रही है। हालांकि उसने यह नहीं बताया कि हमले के पीछे कौन हो सकता है।

ये भी पढ़ें:

Moscow Terrorist Attack: अपार्टमेंट ब्लास्ट से लेकर हवाईअड्डे पर हमले तक…, रूस ने कई बार झेला है आतंकी हमलों का दंश

बहुत बड़ी त्रासदी

इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में इमारत के ऊपर काले धुएं का बड़ा गुबार उठता दिख रहा है। रूसी मीडिया और टेलीग्राम चैनलों द्वारा पोस्ट किए गए कई वीडियो में गोलियों की आवाजें सुनी जा सकती हैं। इसे रूस में दो दशकों में हुआ सबसे भीषण आतंकी हमला बताया जा रहा है। मास्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने हमले को ''बहुत बड़ी त्रासदी'' करार दिया है।

अमेरिका ने जताई चिंता

रूसी अधिकारियों ने कहा कि मास्को के हवाई अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। मास्को के मेयर ने सप्ताहांत के लिए निर्धारित सभी समारोहों को रद कर दिया है। अमेरिका ने इस हमले पर चिंता जताई है। लेकिन कहा कि इस हमले में यूक्रेन का हाथ नहीं है।

यूक्रेन ने भी हमले में हाथ होने से इनकार किया है। वहीं रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका किस आधार पर कह रहा है कि गोलीबारी में यूक्रेन शामिल नहीं है। अगर अमेरिका के पास कोई जानकारी है तो वह साझा करे।

ये भी पढ़ें:

Moscow Attack: इस कुख्यात आतंकी संगठन ने ली मॉस्को के कंसर्ट हॉल पर हमले की जिम्मेदारी, अब तक 60 की मौत; 145 घायल