Russia-Ukraine War: फरवरी से अब तक रूस ने यूक्रेन पर दागीं 4,700 अधिक मिसाइलें, राष्ट्रपति जेलेंस्की का दावा
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि रूस ने यूक्रेन पर हमले की शुरुआत से अब तक 4700 से अधिक मिसाइलें दागी हैं। इनमें भारी संख्या में जान-माल का नुकसान हुआ है। देश की बड़ी आबादी अंधेरे में है।
कीव (एजेंसी)। रूस और यूक्रेन के बीच जंग को 10 माह हो रहे हैं। रूस ने यूक्रेन पर 24 फरवरी को पहला हमला किया था। तब से लेकर आज तक रूस ने यूक्रेन पर 4700 से अधिक मिसाइल दागी है। इस बात की जानकारी यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने दी है। रविवार को दिए एक वीडियो संबोधन में राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि रूस ने यूक्रेन पर हमले में इनका जबरदस्त इस्तेमाल किया है। उनके मुताबिक युद्ध के 270 दिनों में ही रूस ने यूक्रेन पर 4,700 से अधिक मिसाइलें दागी जिनसे बड़ी संख्या में जान-माल की हानि हुई।
सैकड़ों शहर हुए तबाह
इन हमलों में यूक्रेन के सैकड़ों शहर पूरी तरह से बर्बाद हो गए। हमलों में हजारों लोगों की मौत हुई जबकि लाखों लोगों को अपना घर छोड़कर दूसरे शहरों और देशों में शरण लेनी पड़ी है। रूस के हमलों की वजह से करीब 30 लाख से अधिक यूक्रेन नागरिकों ने पड़ोसी देशों में शरण ली है। इतना ही नहीं जिन इलाकों पर रूस ने कब्जा किया वहां के लोगों को भी जबरन रूस भेज दिया गया। जिन्होंने रूस की बात नहीं मानी उनको मार दिया गया।
अंधेरे में देश के 20 लाख लोग
राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि मौजूदा समय में भी रूस के हमलों की वजह से देश के करीब 20 लाख लोग बिना बिजली के अंधेरे में जीवन जीने को मजबूर हैं। Ukrayinska Pravda की रिपोर्ट के मुताबिक रूस के हमले की शुरुआत करने से अब तक मास्को की तरफ से एक ही दिन में करीब 100 मिसाइलें तक दागी गई हैं। देश की पावर सप्लाई इन हमलों में नष्ट हो चुकी है। आपातकालीन सेवाएं भी बाधित हुई हैं। मिसाइल हमलों के खतरे और इससे हुए नुकसान को देखते हुए यूरोप के सबसे बड़े न्यूक्लियर पावर प्लांट के दो रिएक्टर पूरी तरह से बंद कर दिए गए हैं।
सर्दियों की हो चुकी शुरुआत
राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि रूस ने हमलों में यूक्रेन के आधे से अधिक एनर्जी सेक्टर और सिस्टम को तबाह कर दिया है। एक तरफ सर्दियां शुरू हो चुकी हैं और देश में पावर सप्लाई बंद होने की मार यहां के लोगों पर बड़ी भारी पड़ रही है। तापमान लगातार गिर रहा है। रूस के हमलों की वजह से कभी भी ब्लैकआउट हो जाता है। अब ये यहां पर एक आम बात हो गई है। रूस की तरफ से लगातार यूक्रेन के एनर्जी ठिकानों को निशाना बनाया जा रहा है।
COP27: लॉस एंड डैमेज फंड पर सहमति, लेकिन उत्सर्जन कम करने की दिशा में नहीं हुई प्रगति
Fact Check : असम के मंत्री के नाम पर फिर वायरल हुआ कॉमेडियन नितिन गुप्ता का वीडियो