अमेरिका के साथ बिगड़ते संबंध से निराश है रूस
राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन के प्रवक्ता ने कहा क्रेमलिन ने अमेरिका और रूस के बीच जारी तनावपूर्ण संबंधों को साल की बड़ी निराशा के तौर पर देखा है।
मॉस्को (एपी)। रूस के अनुसार अमेरिका के साथ बदतर हो रहा संबंध साल 2017 की सबसे बड़ी निराशा है। रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन के प्रवक्ता दमित्री पेसकोव ने रिपोर्टर को बताया, रूस दोनों प्रतिद्वंद्वियों के बीच फिर से बेहतर संबंध बनाना चाहता है। राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन के प्रवक्ता ने कहा, अमेरिका और रूस के बीच जारी तनावपूर्ण संबंध साल की बड़ी निराशा।
मास्को और वाशिंगटन के बीच कड़वाहट 2014 में क्रिमिया संकट के बाद ही शुरू हो गयी थी और यह पिछले वर्ष अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रूस की मध्यस्थता के आरोप के बाद और गहरी हो गयी। ट्रंप के अभियान और रूस के बीच कथित आरोपों में एफबीआई जांच के बीच क्रेमलिन को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से गर्मजोशी वाले समझौतों की उम्मीद है।
पूरे साल दोनों देशों के बीच ‘जैसे को तैसा’ वाली गतिविधियां देखने को मिली। इसके तहत दूतावास से लेकर मीडिया तक को निशाने में लिया गया। अधिकारियों और सांसदों ने पिछले हफ्ते अमेरिका द्वारा यूक्रेन को एंटी टैंक मिसाइल समेत हथियार प्रदान करने के निर्णय पर निराशा व्यक्त की।
वहीं पेंटागन में रिपोर्टरों से बात करते हुए शुक्रवार को रक्षा सचिव जिम मैट्टिस ने कहा, ‘यूक्रेन में अमेरिकी सेना की भूमिका की संलिप्तता मुझे नहीं दिखती।‘ फिलहाल वहां कुछ ट्रेनर हैं जो नाटो स्टैंडर्ड के मुताबिक उनकी सेना को प्रशिक्षण देने में मदद कर रही है।
तनाव के बावजूद ट्रंप और पुतिन के बीच संबंध अच्छे दिख रहे हैं। इस माह के शुरुआत में रूसी नेता ने अपने अमेरिकी समकक्ष को संत पीटर्सबर्ग में आतंकी साजिश के समाधान में मदद के लिए धन्यवाद अदा किया था। ट्रंप ने भी अपने आर्थिक नीतियों के लिए पुतिन की ओर से मिले समर्थन के लिए कृतज्ञता व्यक्त की।
यह भी पढ़ें: आतंकवाद को लेकर सख्त हुआ रूस, कानून में संशोधन- अब मिलेगी सख्त सजा