विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रूस की भीषण बमबारी के बाद यूक्रेन ने भी बोल ड्रोन से हमला

Published: Mon, 12 Jan 2026 06:00 AM (IST)

रूस के वोरोनेज शहर में यूक्रेनी ड्रोन हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। ...और पढ़ें

यूक्रेन ने किया रूस पर हमला। (फाइल फोटो)

यूक्रेन ने किया रूस पर हमला। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. रूस के वोरोनेज में यूक्रेनी ड्रोन हमला।

  2. हमले में एक की मौत, तीन घायल।

  3. वायु रक्षा ने 17 ड्रोन मार गिराए।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रूस के वोरोनेज शहर में हुए यूक्रेनी ड्रोन हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। यह हमला रूस की भीषण बमबारी के बाद किया गया। बमबारी के बाद कीव में हजारों निवासी अब भी बिजली के बिना रहने को मजबूर हैं।

क्षेत्रीय गवर्नर अलेक्जेंडर गुसेव ने टेलीग्राम पर बताया कि शनिवार को हुए हमले के दौरान ड्रोन का मलबा एक घर पर गिरने से एक युवती की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि तीन अन्य लोग घायल हो गए और 10 से अधिक अपार्टमेंट भवन, निजी घर और एक हाई स्कूल क्षतिग्रस्त हो गए।

17 ड्रोन मार गिराए गए

उन्होंने यह भी बताया कि वायु रक्षा ने वोरोनेज के ऊपर 17 ड्रोन मार गिराए। इस शहर की आबादी 10 लाख से अधिक है और यह यूक्रेनी सीमा से 250 किलोमीटर दूर स्थित है।

रूस ने भी किया ड्रोन और मिसाइलों से हमला

यूक्रेनी अधिकारियों के अनुसार, यह हमला शुक्रवार की रात रूस द्वारा यूक्रेन पर सैकड़ों ड्रोन और दर्जनों मिसाइलों से बमबारी करने के बाद हुआ, जिसमें राजधानी कीव में चार लोग मारे गए।

यह भी पढ़ें: ट्रंप की आक्रामकता के बीच रूस का बड़ा हमला, सैकड़ों ड्रोन-मिसाइलों से यूक्रेन में तबाही, पश्चिम को दी चेतावनी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।