विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अफगानिस्तान ने बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में की एयर स्ट्राइक? पाकिस्तान ने दावे को बताया झूठा

Published: Sat, 20 Jun 2026 12:19 PM (IST)Updated: Sat, 20 Jun 2026 12:20 PM (IST)

अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक का दावा किया है। 

तालिबान के एयर स्ट्राइक वाले दावे को पाक ने बताया झूठ (AI जनरेटेड तस्वीर)

 तालिबान के एयर स्ट्राइक वाले दावे को पाक ने बताया झूठ (AI जनरेटेड तस्वीर)

HighLights

  1. तालिबान ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक का दावा किया

  2. पाकिस्तान ने तालिबान के एयर स्ट्राइक के दावे को पूरी तरह नकारा

  3. पाकिस्तान ने कहा, सिर्फ एक अफगान ड्रोन ने हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया

डिजिटल डेस्क, काबुल। अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने दावा किया है कि उसकी वायु सेना ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांतों में स्थित आतंकवादी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक किए हैं।

हालांकि, पाकिस्तान ने इस दावे को पूरी तरह खारिज करते हुए इसे झूठ बताते हुए कहा कि केवल एक अफगान ड्रोन ने उसके हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया था जिसे रोक दिया गया।

दरअसल, अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि अफगान वायु सेना ने गुरुवार रात को पाकिस्तान के दो प्रांतों में स्थित आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया। हालांकि, मंत्रालय की ओर से यह नहीं गया बताया कि यह अभियान कैसे चलाया गया।

मंत्रालय ने कहा, जिन पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों के जिन ठिकानों पर हमला हुआ है, वह शत्रुतापूर्ण खुफिया हलकों के सहयोग से अफगानिस्तान के खिलाफ हमलों की योजना बनाने हैं। यह पहले भी कई घातक हमलों के लिए मंच के रूप में काम कर चुके हैं।

अफगानिस्तान की तालिबान सरकार के अनुसार, इस अभियान ने अपने प्रमुख पूर्व-निर्धारित लक्ष्यों को सफलतापूर्वक भेद दिया है। हालांकि, इसमें हताहतों या नुकसान के बारे में कोई विवरण नहीं दिया गया है।

पाकिस्तान ने नकारा

पाकिस्तान के सूचना मंत्रालय ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "इस तरह का कोई हमला नहीं हुआ है और केवल अफगानिस्तान से आया एक ड्रोन पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में घुस गया था जिसे बाद में रोक लिया गया था।

"हमेशा की तरह ये दावे झूठे हैं। आतंकवादी शिविर... वास्तव में अफगान तालिबान शासन के नियंत्रण वाले क्षेत्रों के अंदर स्थित हैं, वहीं से संचालित और समर्थित हैं।"

यह भी पढ़ें- PoK से सिंधु जल संधि तक... भारत ने UN में पाकिस्तान को जमकर लगाई लताड़, 'भस्मासुर देश' दिया करार

यह भी पढ़ें- LoC पर हाथ मिलाते नजर आए भारत-पाकिस्तान के सैन्य अधिकारी, ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार हुई मुलाकात

 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।