विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकिस्तान में गजब हो गया! बीच हवा से गायब हुआ विमान का एक पहिया, लाहौर में हुई लैंडिंग; अधिकारियों में मचा हड़कंप

Published: Fri, 14 Mar 2025 08:08 PM (IST)

पाकिस्तान से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां पर पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) के विमान का ...और पढ़ें

बीच हवा से गायब हुआ PIA विमान का एक पहिया। (फाइल फोटो)
बीच हवा से गायब हुआ PIA विमान का एक पहिया। (फाइल फोटो)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान में पिछले दिनों अलगाववादियों ने एक ट्रेन के हाईजैक कर लिया। किसी तरीके से ट्रेन में बंधक बनाए गए यात्रियों को छुड़ाया गया। इसके बाद पाकिस्तान से एक ऐसी खबर सामने आई, जिसने सभी को हैरान कर दिया है।

दरअसल, पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) के विमान लाहौर हवाई अड्डे पर पहुंची, लेकिन इस विमान का पहिया गायब था। इस फ्लाइट को देखने के बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया। बाद में इस पूरे प्रकरण की जांच की गई। इसके बाद पता चला कि विमान का एक पहिया गायब है।

क्या बोले अधिकारी?

मिली जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस का विमान PK 306 कराची से लाहौर आ रहा था। विमान ने अल्लामा इकबाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट लैंडिंग की। लैंडिंग के विमान की जांच की गई तो, इस दौरान पता चला कि विमान के पिछले हिस्से का एक पहिया नहीं था।

अधिकारियों ने बताया कि मुख्य लैंडिंग गियर (पीछे) पर छह पहियों में से एक गायब था। इसको देखने के बाद अधिकारियों हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि विमान के लाहौर पहुंचने के 14 घंटे बाद भी खोए पहिये का पता नहीं चल सका है। अधिकारी पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।

कराची एयरपोर्ट पर मिला पहिये का हिस्सा

माना जा रहा है कि जिस समय फ्लाइट ने कराची से उड़ान भरी, उस समय विमान के सभी पहिये सही स्थिति में थे। लेकिन जब लाहौर में विमान ने जब लैंडिंग की उस समय लाहौर के एयर ट्रैफिक कंट्रोल को इस बात की जानकारी दी। कराची के एयरपोर्ट पर टायर के शॉक्ट का एक हिस्सा बरामद हुआ।

मामले की जांच में जुटे अधिकारी

इस पूरे मामले की जांच सिविल एविएशन अथॉरिटी (CAA) जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अनुमान जताया जा रहा है कि यह घटना कराची के रनवे पर किसी बाहरी चीज के टकराने के कारण हो सकती है। पीआईए और सीएए के अधिकारी मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: वैज्ञानिकों ने Light को किया फ्रिज और फिर बना दिया सॉलिड...इस तकनीक का किया इस्तेमाल

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा की मस्जिद में बम धमाका, कई घायल