विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पाकिस्तानी सेना का विमान ट्रेनिंग के दौरान क्रैश, हादसे में 2 पायलटों की मौत

Published: Mon, 12 Oct 2026 04:05 PM (GMT+05:30)

पाकिस्तानी सेना का एक मुशशक प्रशिक्षण विमान तकनीकी खराबी के कारण बलूचिस्तान के क्वेटा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस ...और पढ़ें

पाकिस्तानी सेना का प्रशिक्षण विमान तकनीकी खराबी से क्रैश हुआ। (फोटो-सोशल मीडिया)

पाकिस्तानी सेना का प्रशिक्षण विमान तकनीकी खराबी से क्रैश हुआ। (फोटो-सोशल मीडिया)

HighLights

  1. पाकिस्तानी सेना का प्रशिक्षण विमान तकनीकी खराबी से क्रैश हुआ।

  2. हादसे में मेजर हसनैन और कैप्टन समद शहीद हुए।

  3. यह दुर्घटना बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा के पास हुई।

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तानी सेना का एक विमान तकनीकी खराबी के कारण ट्रेनिंग के दौरान क्रैश हो गया, जिसमें दो पायलटों की मौत हो गई। घटना बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा के पास हुई है।

ट्रेनिंग के दौरान विमान क्रैश

सेना ने न्यूज एजेंसी PTI को मामले की जानकारी देते हुए कहा, 'दोपहर के समय, तकनीकी खराबी के कारण पाकिस्तानी आर्मी एविएशन का एक मुशशक ट्रेनिंग विमान क्वेटा के नवां किल्ली के पास क्रैश हो गया।'

सेना ने बयान में जानकारी देते हुए बताया कि इस दुर्भाग्यपूर्ण क्रैश में दो पायलटों इंस्ट्रक्टर मेजर हसनैन शहजाद हुमायूं और स्टूडेंट कैप्टन अब्दुल समद की मौत हो गई।

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया शोक

राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री शहबाद शरीफ ने सेना के पायलटों की मौत पर दुख और शोक व्यक्त किया। इससे पहले जून में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में मुजफ्फराबाद के पास पाकिस्तान आर्मी एविएशन का एक Mi-17 हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया था, जिसमें सवार सभी कर्मियों की मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें- बलूचिस्तान के ग्वादर में BLA का बड़ा हमला, पाकिस्तानी कोस्ट गार्ड के 13 जवानों की मौत