विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पाकिस्तान में वायुसेना का ट्रेनिंग विमान क्रैश, दोनों पायलट सुरक्षित

Published: Wed, 20 May 2026 04:50 PM (IST)

पाकिस्तान के पूर्वी पंजाब प्रांत में बुधवार को एक प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, विमान के ...और पढ़ें

पाकिस्तान में वायुसेना का ट्रेनिंग विमान क्रैश (फाइल)

पाकिस्तान में वायुसेना का ट्रेनिंग विमान क्रैश (फाइल)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्वी पंजाब प्रांत में बुधवार को पाकिस्तान का एक ट्रेनिंग विमान क्रैश हो गया। सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक, यह विमान प्रांत के मियांवाली जिले में एक नियमित ऑपरेशनल ट्रेनिंग मिशन के दौरान क्रैश हुआ।

मिली जानकारी के मुताबिक, क्रैश होने से ठीक पहले दोनों पायलट सुरक्षित रूप से विमान से बाहर निकल गए थे और जमीन पर किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

सूत्रों ने बताया कि घटना विमान के इंजन में आई किसी तकनीकी खराबी के कारण हुई। इस घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

(न्यूज एजेंसी सिन्हुआ के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान बॉर्डर से हिमाचल पहुंच रहा चिट्टा, शिमला पुलिस ने पंजाब के जलालाबाद से गिरफ्तार किया मुख्य सप्लायर