विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पाकिस्तानः पूर्व सैनिक के PoK में सशस्त्र विद्रोह के एलान से बढ़ा तनाव, 172 दिनों से जारी है आंदोलन

Published: Sun, 29 Nov 2026 03:57 PM (IST)

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में 172 दिनों से जारी सरकार विरोधी आंदोलन के बीच तनाव बढ़ गया है। पूर्व सैनिक शहजाद खान ने सशस्त्र विद्रोह की घोषणा की है।

आंदोलनकारियों को रोकते पाक सेना के जवान (फोटो- रॉयटर्स)।

आंदोलनकारियों को रोकते पाक सेना के जवान (फोटो- रॉयटर्स)।

HighLights

  1. PoK में 172 दिनों से सरकार विरोधी आंदोलन जारी।

  2. पूर्व सैनिक शहजाद खान ने सशस्त्र विद्रोह की घोषणा की।

  3. जैश-ए-मोहम्मद कमांडर अवामी एक्शन कमेटी से बातचीत को पहुंचे।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में सरकार विरोधी आंदोलन जारी है। जारी तनाव के बीच ऐसे एलान से 172वें दिन ये टेंशन बढ़ गई है। इस दौरान दो बड़ी घटनाएं एक साथ सामने आई हैं। पाकिस्तानी सेना के पूर्व सैनिक से आतंकवादी बने शहजाद खान ने पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के खिलाफ सशस्त्र विद्रोह की घोषणा की है। खान को वहां 'गाजी शहजाद' के नाम से भी जाना जाता है।

इधर, प्रतिबंधित संगठन 'जैश-ए-मोहम्मद' (JeM) के वरिष्ठ कमांडर रावलकोट पहुंचे हैं, ताकि 'अवामी एक्शन कमेटी' (AAC) के नेताओं के साथ बातचीत शुरू कर सकें। AAC ही इस नागरिक आंदोलन का नेतृत्व कर रही है।

एयर डिफेंस में रहे हैं हवलदार

पाकिस्तानी सेना की एयर डिफेंस यूनिट में पूर्व हवलदार रहे शहजाद ने घोषणा की है कि उसका सशस्त्र गुट, 'जानबाज फोर्स', पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा आम प्रदर्शनकारियों पर किए जा रहे कथित जानलेवा हमलों से उन्हें बचाने के लिए हस्तक्षेप करेगा।

राष्ट्रपति से मिल चुका है पुरस्कार

इधर, शहजाद का अतीत आतंकवादी संगठनों और पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठान के साथ गहरे संबंधों से जुड़ा रहा है। मार्च 2000 में, तत्कालीन सेना प्रमुख और राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ ने उसे पाकिस्तान के पांचवें सबसे बड़े सैन्य सम्मान 'इम्तियाजी सनद' से नवाजा था। 2001 में उसने सेना छोड़ दी और 'लश्कर-ए-तैयबा' (LeT) में शामिल हो गया। बाद में, उसने PoK के बाग (Bagh) इलाके में आतंकवादियों के लिए एक ट्रेनिंग कैंप भी चलाया।

2007 में भारतीय सेना ने किया था गिरफ्तार

2007 में, वह जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ करते समय भारतीय सेना के हाथों पकड़ा गया और उसे जेल भेज दिया गया। जेल से छूटने और PoK लौटने के बाद, वह लश्कर-ए-तैयबा के ही एक छद्म संगठन 'जम्मू-कश्मीर गजनवी फोर्स' से जुड़ गया। बाद में, उसने लश्कर-ए-तैयबा के राजनीतिक मोर्चे 'जम्मू-कश्मीर यूनाइटेड मूवमेंट' (JKUM) के टिकट पर PoK विधानसभा चुनाव लड़ा, लेकिन उसे करारी हार का सामना करना पड़ा।

वंदे भारत एक्सप्रेस में परोसे गए वड़ा में निकला लोहे का बोल्ट, IRCTC ने दिए सख्त कार्रवाई के आदेश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।