विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वंदे भारत एक्सप्रेस में परोसे गए वड़े में निकला लोहे का बोल्ट, IRCTC ने दिए सख्त कार्रवाई के आदेश

Published: Sun, 29 Nov 2026 02:34 PM (IST)

बेंगलुरु-बेलगावी वंदे भारत एक्सप्रेस में एक यात्री को वड़े में लोहे का बोल्ट मिला, जिससे खाने की गुणवत्ता पर सवाल उठे। IRCTC ने घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं।

घटना के बाद अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे किचन यूनिट की अच्छी तरह से जांच करें (फोटो- @SamKodial)

घटना के बाद अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे किचन यूनिट की अच्छी तरह से जांच करें (फोटो- @SamKodial)

HighLights

  1. वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्री को वड़े में बोल्ट मिला।

  2. IRCTC ने घटना पर गंभीरता से कार्रवाई शुरू की।

  3. कैटरिंग सेवा प्रदाता के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई।

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। आप ट्रेन में सफर कर रहे हैं और खाने में लोहा निकल जाए तो क्या करेंगे। ऐसा ही हुआ है देश की सबसे चर्चित ट्रेन वंदे भारत में। बेंगलुरु-बेलगावी वंदे भारत में सफर रहे यात्री को खाने में इसी तरह लोहे का बोल्ट मिलने पर उसने अपनी पीड़ा सोशल मीडिया पर बयां की है।

खाने में इस तरह की लापरवाही से यात्री ने खफा होकर इसकी शिकायत भी है। उसने अपने दर्द को बयां करते हुए कहा कि प्रीमियम वंदे भारत में स्नैक ऑर्डर करने वाले यात्री ऐसी उम्मीद बिल्कुल नहीं करते हैं।

वड़ा में मिला लोहे वोल्ट

समर्थ कोडियाल ने बताया कि भूख लगने पर उन्होंने ट्रेन में वड़ा मिला, लेकिन हैरानी की बात ये रही कि इतने बड़े वोल्ट को खाना बनाने के दौरान कैसे नहीं देखा गया और ये आखिरकार प्लेट में आ गया। कॉफी और वड़े की तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने पूरे मामले पर हैरानी जताते हुए इसकी शिकायत भी की है।

ट्रेन नंबर 26752 में हुई घटना

समर्थ के साथ ये घटना शुक्रवार को बेंगलुरु-बेलगावी वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर करने दौरान हुई जब उन्हें कॉफी के साथ परोसे गए वड़े में धातु का एक बोल्ट मिला। यह खाना ट्रेन में मिलने वाली मुफ्त कैटरिंग सेवा का हिस्सा था। समर्थ कोडियाल ट्रेन नंबर 26752 (KSR बेंगलुरु-बेलगावी वंदे भारत एक्सप्रेस) में सफर कर रहे थे, तभी उन्हें यह चौंकाने वाली चीज मिली।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर, कोडियाल ने वड़े के अंदर फंसे बोल्ट की तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने इसे खाने की गुणवत्ता में एक गंभीर चूक बताया और भारतीय रेलवे तथा उसकी कैटरिंग शाखा, इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) से तुरंत कार्रवाई की मांग की।

सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता

इस घटना ने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं, क्योंकि धातु की वस्तु को गलती से निगल लेने से दम घुट सकता था। हालांकि भारतीय रेलवे ने अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन IRCTC ने कहा है कि उसने इस घटना को गंभीरता से लिया है और कैटरिंग के लिए जिम्मेदार बाहरी सेवा प्रदाता के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है। अपनी प्रतिक्रिया में, IRCTC ने हुई असुविधा के लिए खेद जताया और कहा कि किचन स्टाफ को निर्धारित मानक संचालन प्रक्रियाओं (SOPs) का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया है।

किचन की होगी जांच

इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे किचन यूनिट की अच्छी तरह से जांच करें और यह सुनिश्चित करें कि खाना बनाना फिर से शुरू करने से पहले सभी उपकरणों को ठीक से चेक किए जाएं। इस बीच, सोशल मीडिया यूजर्स ने इस अजीबोगरीब घटना को लेकर मीम्स की झड़ी लगा दी।

कई यूजर्स ने तंज कसते हुए कहा कि IRCTC ने अपने मेन्यू में कुछ नया जोड़ा है। एक यूजर ने मज़ाक में कहा, "वे आपके शरीर में आयरन की मात्रा बढ़ाने में मदद कर रहे हैं! इसे खा लीजिए!" एक अन्य यूजर ने इस अनोखी चीज़ को "बोल्ट वड़ा" नाम दे दिया।

परिसीमन बिल पर DMK के समर्थन से कांग्रेस में मची हलचल, स्टालिन को मनाने चेन्नई पहुंचे सोनिया-राहुल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।