विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकिस्तान के उच्चतम न्यायालय का फैसला- इमरान के खिलाफ जारी रहेगी अवमानना कार्यवाही

By AgencyEdited By: Devshanker Chovdhary
Published: Tue, 03 Jan 2023 11:07 PM (IST)

पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को चुनाव आयोग (ईसीपी) को अनुमति दी कि आयोग देश के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के नेताओं असद उमर और फवाद चौधरी के खिलाफ चुनावी निकाय की अवमानना से जुड़े मामलों में कार्यवाही जारी रखें।

पाकिस्तान के उच्चतम न्यायालय का फैसला- इमरान के खिलाफ जारी रहेगी अवमानना कार्यवाही।
पाकिस्तान के उच्चतम न्यायालय का फैसला- इमरान के खिलाफ जारी रहेगी अवमानना कार्यवाही।

 इस्लामाबाद, एएनआइ। पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को चुनाव आयोग (ईसीपी) को अनुमति दी कि आयोग देश के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के नेताओं असद उमर और फवाद चौधरी के खिलाफ चुनावी निकाय की अवमानना से जुड़े मामलों में कार्यवाही जारी रखे। हालांकि, चुनाव आयोग को अवमानना कार्यवाही जारी रखने की अनुमति दी गई है, लेकिन इसे अंतिम निर्णय देने से रोका गया है।

इमरान खान का चुनाव आयोग पर हमला

बता दें कि सत्ता से बाहर होने के बाद इमरान खान लगातार पाकिस्तान के चुनाव आयोग पर निशाना साध रहे हैं। पाकिस्तान के पंजाब में हुए उप-चुनावों में बड़ी जीत हासिल करने के बावजूद क्रिकेट से राजनीति में उतरे इमरान ने चुनाव आयोग पर धांधली का आरोप लगाया। इसी कड़ी में पाकिस्तानी चुनाव आयोग ने अगस्त और सितंबर में आयोग के खिलाफ असंयमित भाषा के उपयोग पर इमरान समेत पार्टी के कई नेताओं के खिलाफ अवमानना नोटिस जारी किया था।

अभी तक पेश नहीं हुए पूर्व प्रधानमंत्री

अवमानना मामले में कार्यवाही शुरू किए जाने के बाद से अब तक इमरान खान समेत पार्टी नेता अपना पक्ष रखने के लिए चुनाव आयोग के समक्ष पेश नहीं हुए हैं। पार्टी ने इस मामले में आयोग की कार्यवाही को विभिन्न उच्च न्यायालयों में चुनौती दी। इसके बाद यह मामला उच्चतम न्यायालय पहुंचा।

गिरफ्तारी वारंट होंगे जारी

पाकिस्तानी अखबार डॉन के मुताबिक, पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने एक अलग मामले में पीटीआई नेताओं को चेतावनी दी कि अगर अवमानना की कार्यवाही का सामना करने के लिए वे 17 जनवरी को आयोग के समक्ष के लिए पेश नहीं हुए तो उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया जाएगा। चुनाव आयोग की चार सदस्यीय पीठ ने मंगलवार को इस मामले की सुनवाई की। इसके अलावा चुनाव आयोग तोशाखाना मामले में भी इमरान के खिलाफ सुनवाई कर रहा है।

ये भी पढ़ें: Fact Check: ठंड की वजह से यूपी के कुछ जिलों में हुई हैं स्कूलों की छुट्टियां, एक साल पुराना वीडियो हो रहा वायरल

ये भी पढ़ें: डॉक्टरी सलाह के बिना बच्चों को न दें सर्दी- खांसी सिरप- एक्सपर्ट, अधिक एंटीबायोटिक से याददाश्त कमजोर- स्टडी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।