विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लश्कर आतंकी लतीफ भट की मौत पर पाकिस्तान को लगी मिर्ची, शहबाज शरीफ ने बताया 'शहीद'

Published: Fri, 20 Nov 2026 04:05 PM (IST)

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कुलगाम मुठभेड़ में मारे गए लश्कर कमांडर लतीफ भट को 'शहीद' बताया है।

लतीफ भट की मौत पर शहबाज शरीफ को हुआ दुख

लतीफ भट की मौत पर शहबाज शरीफ को हुआ दुख

HighLights

  1. शहबाज शरीफ ने लश्कर कमांडर लतीफ भट को 'शहीद' कहा।

  2. भट कुलगाम में सुरक्षा बलों की मुठभेड़ में मारा गया था।

  3. पाकिस्तान ने कश्मीरियों को समर्थन जारी रखने का संकल्प लिया।

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने फिर एक बार जाहिर कर दिया है कि वो आतंकवादियों के साथ खड़ा है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने लश्कर कमांडर लतीफ भट की मौत पर गहरा दुख जताते हुए उसे शहीद करार दिया है।

लश्कर-ए-तैयबा और द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) का सक्रिय आतंकी कमांडर लतीफ अहमद भट बुधवार तड़के कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बल के साथ मुठभेड़ में मारा गया था।

आतंकवादी की मौत पर पाकिस्तान का दुख

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने आतंकवादी की मौत पर श्रद्धांजलि दी और उन कश्मीरी राजनीतिक नेताओं का जिक्र किया, जो उनके अनुसार अभी भी जेल में बंद हैं।

शहबाज शरीफ ने कहा, 'मैं कश्मीर के शहीदों और जेलों में कठिनाइयां झेल रहे कश्मीरी नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। पाकिस्तान कश्मीरियों को तब तक नैतिक और राजनयिक समर्थन देना जारी रखेगा, जब तक कि उन्हें संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों के अनुसार आत्मनिर्णय का अधिकार नहीं मिल जाता।'

कुलगाम मुठभेड़ में मारा गया लतीफ भट

18 नवंबर की सुबह, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के जंगलपोरा गांव में भारतीय सुरक्षा बलों की लश्कर-ए-तैयबा कमांडर मोहम्मद लतीफ भट के साथ मुठभेड़ हुई।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, भट के वहां छिपे होने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे गांव को घेर लिया। बताया जा रहा है कि जब यह ऑपरेशन शुरू हुआ, तब वह एक मस्जिद के अंदर छिपा हुआ था।

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने उससे आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, जिसमें वीडियो कॉल के जरिए की गई बातचीत भी शामिल थी। उसने ऐसा करने से इनकार कर दिया, जिसके बाद हुई गोलीबारी में वह मारा गया।

यह भी पढ़ें- 'विदेश नीति से समझौता कर रही केंद्र सरकार', पाकिस्तानी मंत्री के भारत दौरे को लेकर विपक्ष हमलावर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।