विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'विदेश नीति से समझौता कर रही केंद्र सरकार', पाकिस्तानी मंत्री के भारत दौरे को लेकर विपक्ष हमलावर

Published: Fri, 20 Nov 2026 12:46 PM (IST)

शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक में पाकिस्तानी जलवायु मंत्री मुसादिक मलिक के दिल्ली आने पर भारत में राजनीतिक गर्म है। विपक्ष सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठा रहा है।

पाकिस्तान के जलवायु मंत्री मुसादिक मलिक की तस्वीर (पीटीआई)।

पाकिस्तान के जलवायु मंत्री मुसादिक मलिक की तस्वीर (पीटीआई)।

HighLights

  1. पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मलिक SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आए।

  2. विपक्ष ने सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठाते हुए आलोचना की।

  3. मलिक के पुराने भारत विरोधी बयानों को लेकर विवाद गहराया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक में पाकिस्तान के मंत्री के शामिल होने की वजह से भारत में राजनीति का पारा तेजी से बढ़ रहा है। ठंड की आगोश में आती दिल्ली में इसको लेकर सियासत गर्म हो गई है।

शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में शामिल होने के लिए पाकिस्तान की ओर वहां के जलवायु मंत्री मुसादिक मलिक दिल्ली पहुंच चुके हैं। इसको लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है। विपक्ष लगातार इस मुद्दे को लेकर सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठा रहा है।

पाकिस्तानी मंत्री मलिक ने मुखर होकर की थी बयानबाजी 

इससे पहले पाकिस्तानी मंत्री मलिक भारत में इसलिए विवादों में हैं क्योंकि भारत की तरफ से जब सिंधु जल समझौता को निलंबित किया गया था तब मलिक ही पाकिस्तान की ओर से मुखर होकर बयानबाजी कर रहे थे। मलिक अपनी तीखी टिप्पणी की वजह से भारत में काफी आलोचना के शिकार हो रहे हैं।

समाजवादी पार्टी ने उठाए सवाल

समाजवादी पार्टी के नेता फखरुल हसन चांद ने कहा कि बीजेपी अपनी विदेश नीति को लेकर "उलझन" में है। उन्होंने कहा कि बीजेपी हमेशा कहती है कि बातचीत और आतंकवाद एक साथ नहीं चल सकते। लेकिन अब एक पाकिस्तानी मंत्री एससीओ (SCO) की बैठक के लिए भारत आ रहे हैं।"

विदेश नीति से समझौते का लगा आरोप

कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने भी इसको लेकर सरकार से सवाल किए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पर अपनी विदेश नीति से "समझौता" करने लगी है। राजपूत ने कहा कि बीजेपी और पीएम मोदी उलझन में हैं। वे क्रिकेटरों से पाकिस्तानी टीम के खिलाफ खेलने को कहते हैं। और अब पाकिस्तान के जयवायु मंत्री भारत आ रहे हैं। उन्होंने पीएम मोदी पर अमेरिकी राष्ट्रपति के दबाव में काम करने का भी आरोप लगाया।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद आतंकवादी जैसी थी भाषा

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने मलिक की जल समझौते रद होने वाली टिप्पणी का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी भाषा एक "आतंकवादी" जैसी थी। उन्होंने कहा, "आतंकवाद और बातचीत एक साथ नहीं चल सकते। 'ऑपरेशन सिंदूर' के वक्त उन्होंने जिस भाषा का इस्तेमाल किया वो किसी मंत्री की भाषा नहीं थी।

वहीं एनसीपी (एसपी) नेता क्लाइड क्रास्टो ने भी कहा कि मौजूदा सरकार एक पाकिस्तानी मंत्री को आने की इजाजत क्यों दे रही है। ये बीजेपी का दोहरा मापदंड हैं।

बता दें कि मई 2025 में पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की सैन्य जवाबी कार्रवाई 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद से किसी पाकिस्तानी नेता का भारत का यह पहला दौरा है। हालांकि, मलिक ने स्पष्ट किया कि यह दौरा "कोई द्विपक्षीय बातचीत" नहीं है।

कावेरी जल विवाद में तमिलनाडु सरकार को SC से झटका, कर्नाटक को पानी छोड़ने का निर्देश देने से इनकार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।