विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कावेरी जल विवाद में तमिलनाडु सरकार को SC से झटका, कर्नाटक को पानी छोड़ने का निर्देश देने से इनकार

Published: Fri, 20 Nov 2026 11:15 AM (GMT+05:30)

सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु की उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें कर्नाटक से कावेरी का 11 हजार मिलियन क्यूबिक फीट पानी छोड़ने की मांग की गई थी। 

सुप्रीम कोर्ट की तस्वीर (पीटीआई)।

सुप्रीम कोर्ट की तस्वीर (पीटीआई)।

HighLights

  1. सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु की याचिका खारिज की।

  2. कर्नाटक से कावेरी पानी की मांग अस्वीकृत हुई।

  3. तमिलनाडु सरकार को बड़ा झटका लगा है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।  तमिलानाडु और कर्नाटक के बीच कावेरी नदी के पानी पर चल रहे विवाद में तमिलनाडु की सरकार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अतिरिक्त पानी की मांग को लेकर देश की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक को किसी भी प्रकार का निर्देश देने से इनकार कर दिया है।

तमिलनाडु सरकार की याचिका में कर्नाटक सरकार को निर्देश देने की मांग थी कि उसे तमिलनाडु को कावेरी नदी से 11 हजार मिलियन क्यूबिक फीट पानी दिया जाए। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश देने की याचिका को खारिज कर दिया।

कावेरी के पानी को लेकर है विवाद

दरअसल में कावेरी नदी के पानी पर कर्नाटक और तमिलनाडु दोनों ही दावा करते हैं। तमिलनाडु का कहना था कि उसे अपने हिस्से का पूरा पानी नहीं मिल रहा है। जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस अपरेश सिंह की बेंच ने यह आदेश दिया। तमिलनाडु ने राज्य में पानी की कमी का किसानों और फसलों पर पड़ने वाले असर का हवाला देते हुए अतिरिक्त पानी की मांग की थी।

सीडब्ल्यूएमए को निर्देश देने की मांग

तमिलनाडु ने कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण (CWMA) के निर्देशों को लागू कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। इन निर्देशों के तहत कर्नाटक को पड़ोसी राज्य तमिलनाडु के लिए पानी छोड़ना था। राज्य का आरोप है कि उसे कावेरी के पानी का तय हिस्सा नहीं मिल रहा है, जिससे पानी की कमी हो गई है। इसका असर कृषि कार्यों और फसलों पर पड़ सकता है।

काफी पुराना है विवाद

बता दें कि 800 किलोमीटर लंबी नदी के पानी पर विवाद काफी पुराना है। इसमें तमिलनाडु और कर्नाटक ही नहीं बल्कि दक्षिण भारत के दो और राज्य भी शामिल हैं। इसमें केरल और पुद्दुचेरी हैं। कावेरी नदी कर्नाटक के कोडागु जिले में पश्चिमी घाट की ब्रह्मगिरी पहाड़ियों (तालाकावेरी) से निकलती है। यहां से शुरू हुआ सफर लगभग 800–802 किमी चल कर बंगाल की खाड़ी समाप्त होता है।

शाइना एनसी को थप्पड़ मारने वाले को नकद इनाम, मुंबई के बाद पिंपरी चिंचवड़ में उद्धव गुट के नेता का एलान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।